Valentine Week List 2025: जानें कब से शुरू होगा वैलेंटाइन वीक? ये है प्यार के 7 दिनों की पूरी लिस्ट
Valentine WeeK List 2025: वैलेंटाइन डे का नाम सुनते दिल में प्यार का रंग भर जाता है। चारों तरफ रोमांस और खुशियों की लहर दौड़ने लगती है। ये दिन कपल्स के साथ साथ दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए भी काफी स्पेशल होता है।
7 दिनों का वैलेंटाइन वीक
हर साल फरवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है, जो 7 दिनों तक चलता है। इस वीक के वैलेंटाइन डे पर जाकर खत्म होता है। प्यार के इस वीक की शुरुआत रोज डे के साथ आगामी 7 फरवरी 2025 से हो जाएगी।

7 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है प्यार का वीक
-वैलेंटाइन वीक की तैयारियां बहुत पहले से ही शुरू हो जाती हैं और कपल्स इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए खूब सारी प्लानिंग करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वैलेंटाइन वीक 2025 कब से शुरू होगा और यहां जानें इसके 7 दिनों की पूरी लिस्ट में कौन कौन से खास दिन शामिल हैं।
-प्यार का ये वीक हर साल 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ इसका समापन होता है। इस साल भी वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी 2025 से शुरू होगा और 14 फरवरी 2025 तक चलेगा। यही कारण है कि इस लव वीक को वैलेंटाइन वीक कहते हैं।
-ये पूरा हफ्ता प्यार और रोमांस से भरपूर होता है, जिसमें हर दिन का अपना एक खास महत्व होता है। कपल्स इन दिनों को खास बनाने के लिए कई तरह की प्लानिंग करते हैं और एक-दूसरे को स्पेशल भी फील कराते हैं।
यहां देखें वैलेंटाइन वीक 2025 की पूरी लिस्ट
वैलेंटाइन वीक के 7 दिनों में हर दिन का अपना एक अलग नाम और महत्व होता है। यहां हर दिन को खास तरह से मनाया जाता है और पार्टनर्स एक दूसरे को खुश करने की पूरी कोशिश करते हैं।
7 फरवरी 2025- रोज डे (Rose Day)
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन कपल एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। लाल गुलाब का फूल प्यार का प्रतीक माना जाता है। वहीं पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक होता है। आप अपने पार्टनर को लाल गुलाब देकर स्पेशल फील करा सकते हैं।
8 फरवरी 2025- प्रपोज डे (Propose Day)
इस खास दिन पर कपल एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उनसे अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो ये दिन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए अपने प्रपोजल को पार्टनर के सामेन रखने का कोई नया तरीका भी ढूंढ सकते हैं।
9 फरवरी 2025- चॉकलेट डे (Chocolate Day)
चॉकलेट डे पर कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। चॉकलेट प्यार और मिठास का प्रतीक होता है। अपने इस खास दिन और पल को मीठा बनाने के लिए कपल्स के पास चॉकलेट के बेहतर कोई ऑप्शन नहीं हो सकता है।
10 फरवरी 2025- टेडी बियर डे (Teddy Bear Day)
इस खास दिन पर कपल्स एक-दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। टेडी बियर प्यार और केयर का प्रतीक होता है। टेडी बियर जैसा गिफ्ट आपके पार्टनर को खास फील कराता है। खासतौर पर लड़कियों को टेडी बियर काफी पसंद होता है।
11 फरवरी 2025- प्रॉमिस डे (Promise Day)
इस दिन कपल्स जीवन भर साथ रहने और हर सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देने का वादा करते हैं। ये दिन रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बहुत स्पेशल होता है। इस दिन पर आप अपने पार्टनर के साथ कोई खास वादा कर सकते हैं।
12 फरवरी 2025- हग डे (Hug Day)
हग डे पर कपल्स एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। गले लगाना प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है। इस दिन आप अपने रिश्ते को और ज्यादा गहरा बना सकते हैं।
13 फरवरी 2025- किस डे (Kiss Day)
किस डे पर कपल्स एक-दूसरे को किस करके अपने प्यार का इजहार करते हैं। ये दिन रोमांस और प्यार के लिए समर्पित होता है। आप अपने पार्टनर को किस करके भी अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।
14 फरवरी 2025- वैलेंटाइन डे (Valentine Day)
प्यार के वीक का आखिरी और सबसे खास दिन वैलेंटाइन डे होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट्स, कार्ड्स और स्पेशल सरप्राइज देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दिन को आप अलग तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications