Valentine Day 2025: 14 फरवरी को मनाया जा रहा है 'वैलेंटाइन डे', पार्टनर को भेजें ये प्यारभरे मैसेजेस

Valentine Day 2025 Wishes and Quotes: वैलेंटाइन डे का नाम सुनते दिल में प्यार का रंग भर जाता है। चारों तरफ रोमांस और खुशियों की लहर दौड़ने लगती है। ये दिन कपल्स के साथ साथ दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए भी काफी स्पेशल होता है।

14 फरवरी को मनाया जा रहा है वैलेंटाइन डे
हर साल फरवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है, जो 7 दिनों तक चलता है। ये प्यार का सप्ताह वैलेंटाइन डे पर जाकर खत्म होता है। प्यार के इस वीक की शुरुआत रोज डे के साथ 7 फरवरी 2025 से हुई थी जो कि आज यानी 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होगी।

Valentine Day 2025 Wishes

वैलेंटाइन डे पर करें प्यार का इजहार

वैलेंटाइन डे की तैयारियां बहुत पहले से ही शुरू हो जाती हैं और कपल्स इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए खूब सारी प्लानिंग करते हैं। इस दिन पार्टनर्स एक दूसरे को गिफ्ट्स और फूल देते हैं। साथ ही अपने प्यार का इजहार भी करते हैं।

अपने पार्टनर को भेजे ये खास मैसेजेस

अगर आप भी इस खास दिन पर अपने पार्टनर को कोई खास संदेश देना चाहते हैं तो हमारे पास कुछ स्पेशल मैसेजेस हैं जिनकी मदद से आप अपने दिल की बात कह सकते हैं। साथ ही इस वैलेंटाइन डे को यादगार भी बना सकते हैं।

वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को भेजें ये खास मैसेजेस

तेरी हंसी से रोशन मेरी हर शाम हो,
तेरी बाहों में सुकून भरी मेरी हर रात हो,
तेरे बिना अधूरा सा लगता है ये दिल,
तू रहे पास, बस इतना ही हर बात हो।
Happy Valentine Day 2025

तेरी आंखों में जो प्यार का समुंदर है,
वो मेरी दुनिया का सबसे बड़ा मंजर है,
रहूं तेरा, तू रहे मेरी हर एक सांस में,
तेरे बिना जीना अब बेअसर है।
Happy Valentine Day 2025

चाहे दूर रहो, पर दिल के करीब लगते हो,
बिन कहे ही मेरे दिल की हर बात समझते हो,
तुमसे प्यार हर दिन और बढ़ता जाता है,
तुम ही मेरी खुशी, मेरी सारी कायनात लगते हो।
Happy Valentine Day 2025

तेरी मोहब्बत में ये दिल बहक जाता है,
तेरा नाम लूं तो चेहरा चमक जाता है,
तेरी हर अदा पर दिल फिदा है मेरा,
तू जो पास हो तो हर लम्हा महक जाता है।
Happy Valentine Day 2025

तेरी मुस्कान मेरी सबसे प्यारी दौलत है,
तेरी बाहों की गर्मी सबसे बड़ी हिम्मत है,
तेरे बिना अधूरी है मेरी जिंदगी,
तू ही मेरा इश्क, तू ही मेरी इबादत है।
Happy Valentine Day 2025

हर धड़कन में तेरा एहसास बसता है,
तेरे बिना मेरा दिल तरसता है,
वैलेंटाइन डे पर बस इतना कहना है,
तेरी बाहों में ही मेरा सुकून मिलता है।
Happy Valentine Day 2025

तेरा प्यार है मेरी सबसे बड़ी ताकत,
तेरी हंसी है मेरी दुनिया की राहत,
तू जो पास हो तो हर दिन खास लगे,
तेरे बिना अधूरी है ये सारी कायनात।
Happy Valentine Day 2025

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+