Toxic Relationship: टॉक्सिक रिश्ते के होते हैं ये साइन, कहीं आपके रिलेशनशिप में तो नहीं हो रहा ये सब ?
Signs of Toxic Relationship: रिलेशनशिप हमेशा ऐसा होना चाहिए, जिसमें रहकर आप खुलकर सांस ले सकें, ना कि जो आपके लिए समय के साथ जी का जंजाल बन जाए। कई बार रिश्ते काफी टॉक्सिक होने लगते हैं और हमें पता तक नहीं लगता। ऐसे में आज के समय में रिश्तों में खटास काफी आने लगी है। अगर आप भी ऐसे ही रिश्ते में रह रहे हैं तो इस रिश्ते से जुड़ी कुछ बातों को समझ लेना काफी जरूरी है।
टॉक्सिक रिलेशनशिप को समय रहते अच्छा करना बेहद जरूरी है। ये आपकी लाइफ और सेल्फ स्ट्रीम को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। ये एक ऐसा माहौल बना सकता है, जिसमें इंसान का सेल्फ कॉन्फिडेंस बेहद कमजोर हो सकता है। अगर आपको भी इसका कोई समाधान समझ नहीं आ रहा तो जल्द से जल्द इस रिश्ते से बाहर आने की जरूरत है।

जब पार्टनर करने लगे ये गलती
कई बार लोग अपने पार्टनर से दिल की बातें नहीं कह पाते। ऐसे में अगर सामने वाला आपकी फीलिंग्स को समझे ना या फिर उसे सीरियस ना ले, तो ये जाहिर तौर पर टॉक्सिक रिश्ते का संकेत हो सकता है।
लंबे समय तक नहीं टिकेगा रिश्ता
कई लोग अपने पार्टनर को कंट्रोल में रखने की कोशिश करते हैं। वो चाहते हैं कि जैसा वो चाहें, उनका पार्टनर वैसा ही करे। ऐसे में रिश्ते का अंत बस टूटना ही होता है। लंबे समय तक किसी को भी कंट्रोल करने का अंजाम अच्छा नहीं होता।
जरूरत से ज्यादा पजेसिवनेस खतरनाक
किसी भी रिश्ते में पजेसिव होना अच्छी बात है। मगर जरूरत से ज्यादा पजेसिव होना भी कई बार रिश्ते में दरार डाल सकता है। अगर पार्टनर ओवर पजेसिवनेस दिखाता है तो जाहिर तौर पर एक वक्त पर रिश्ता ऐसा हो जाएगा कि आगे चलकर टॉक्सिक होने लगेगा।
हद से ज्यादा आलोचना
कई बार ज्यादा आलोचना करना भी गलत हो सकता है। ऐसे में अकसर पार्टनर को जरूरत से ज्यादा क्रिटिसाइज करना भी गलत हो सकता है। कई बार पार्टनर्स एक दूसरे को करेक्ट करने के चक्कर में हद से ज्यादा आलोचनाएं करने लगते हैं, जो समय के साथ रिश्ता बिगाड़ देता है। ये भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप का साइन हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications