Hair Wash In Periods: पीरियड्स के दिनों में क्यों नहीं धोने चाहिए बाल? इन बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
Hair Wash In Periods: मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दर्द से हर लड़की को हर महीने गुजरना पड़ता है। पीरियड्स से जुड़ी ऐसे कई सारे काल्पनिक बातें हैं जिसे लोग आज भी मानते हैं। उन्हीं में से एक बात है पीरियड्स के दौरान बाल नहीं धोने चाहिए। आइए जानते हैं कि इसमे कितनी सच्चाई है।
पीरियड्स के दौरान लड़कियों को कई सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। हमारे बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि मासिक धर्म के दौरान लड़कियों को कपड़े बार-बार बदलना चाहिए और खुद को साफ भी रखना चाहिए। इसके अलावा कहा जाता है कि बाल नहीं धोने चाहिए। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इसके पीछे क्या सच्चाई है।

आजकल के जमाने में लड़कियों को जब पीरियड्स के दौरान बाल धोने से रोका जाता है तो वह इसे दकियानूसी सोच बताकर बाल धो लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे सेहत में कई बड़े नुकसान हो सकते हैं।
ब्लीडिंग पर असर
अगर कोई भी महिला पीरियड्स के शुरू के दिनों में बाल धो लेती हैं तो ब्लीडिंग सही तरीके से नहीं हो पाती। दरअसल, शुरू के दिनों में शरीर में ज्यादा हीट होती है जिसकी वजह से ब्लीडिंग ज्यादा होने लगती है। लेकिन बाल धोने की वजह से शरीर का तापमान कम हो जाता है जिसका असर ब्लीडिंग पर होता है।
ब्लीडिंग कम होने के नुकसान
पीरियड्स के दौरान अगर आपकी ब्लीडिंग कम होती है या फिर सही से नहीं हो रही है तो इसकी वजह से कई सारे नुकसान हो सकते हैं। ये ब्लड गांठ और थक्कों के रूप में बदल सकता है। ब्लड गांठ की वजह से यूटरस में कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि पीरियड्स के शुरूआती दिनों में बाल धोने से बचें।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications