Shardiya Navratri 2025: 9 दिनों के लिए हर ओर उत्सव और भक्ति का रंग, इन 5 गानों से डांडिया नाइट होगी खास
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 का आगाज़ हो चुका है और इसके साथ ही डांडिया और गरबा नाइट के आयोजनों का दौर भी शुरू हो जाता है। मां दुर्गा की आराधना और नौ दिनों का यह पावन पर्व धार्मिक आस्था के साथ ही लोक संस्कृति और उत्सव का भी त्योहार है। इन नौ दिनों में देश के अलग-अलग शहरों में डांडिया-गरबा से लेकर दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। घरों में आस्था के साथ उत्सव का उल्लास भी नजर आता है।
नवरात्रि के दौरान हर ओर भक्ति, संगीत और नृत्य का संगम दिखाई देता है। खास तौर पर डांडिया और गरबा नाइट का अपना ही अलग जादू होता है। अगर आप भी इस बार अपनी डांडिया नाइट को और खास बनाना चाहते हैं, तो इन 5 गानों की धुन पर थिरकना न भूलें।

Dandiya Songs जो हर नवरात्रि के लिए हैं एवरग्रीन
ढोल बाजे: इस गाने की तेज रफ्तार और ऊर्जा गरबा और डांडिया दोनों के लिए परफेक्ट है। डांडिया नाइट देश के किसी भी कोने में हो रहा हो, लेकिन यह गाना जरूर सुनाई देता है।
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025, Day 1: आज है मां शैलपुत्री का दिन, इस आरती से करें देवी को प्रसन्न, संवर जाएगा जीवन
नगाड़ा संग ढोल: इसकी धुन हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देती है। इस गाने की एनर्जी और लिरिक्स ही डांडिया जैसे उत्सवों में चार चांद लगा देते हैं।
कमरिया: डांडिया की रात इस गाने के बिना अधूरी लगती है। पिछले कुछ सालों से डांडिया नाइट के मौके पर इस गाने की धूम देश ही नहीं विदेशों तक नजर आने लगी है।
श्याम रंग: भक्ति और नृत्य का सुंदर मेल, जो नवरात्रि के रंग को और गहरा कर देता है। इस गाने पर डांडिया के अलावा पारंपरिक भारतीय नृत्य भी खूब किए जाते हैं।
ओढ़नी: यह गाना गरबा नाइट को यादगार बनाने के लिए ज़रूरी है। इस नवरात्रि भी यह गाना हर डांडिया कार्यक्रम में जरूर नजर आएगा।
Shardiya Navratri 2025 में देश भर में होंगे कई आयोजन
नवरात्रि सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, यह भारतीयों की उत्सवप्रियता का भी प्रतीक है। नवरात्रि के नौ दिन देश के सभी इलाके में भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलती है। बंगाल में जहां धनूची डांस होता है, तो गुजरात में गरबा और डांडिया की धूम होती है। देश के कई हिस्सों में बेहतरीन रामलीला का आयोजन होता है।
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि पर कैरी करें ये स्पेशल ज्वैलरी और एक्सेसरीज, लुक में लगेगा चार चांद












Click it and Unblock the Notifications