Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि पर कैरी करें ये स्पेशल ज्वैलरी और एक्सेसरीज, लुक में लगेगा चार चांद
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि सिर्फ व्रत और पूजा का ही पर्व नहीं है, बल्कि ये रंगों, उमंगों और खूबसूरती का भी प्रतीक है। इस पावन अवसर पर महिलाएं खास तैयारियां करती हैं।
नवरात्रि में अलग-अलग रंगों की ड्रेस
9 दिनों तक अलग-अलग रंगों की ड्रेस पहनने का ट्रेंड तो हर साल देखा जाता है, लेकिन फैशन को पूरा करने के लिए सही ज्वैलरी और एक्सेसरीज का चुनाव भी उतना ही जरूरी है।

फेस्टिव मूड को ऐसे बनाएं खास
-नवरात्रि का पर्व उमंग और श्रद्धा का संगम है। ऐसे में अगर आप सही ज्वैलरी और एक्सेसरीज का चुनाव करती हैं तो आपका लुक और भी ज्यादा आकर्षक और पारंपरिक लगेगा। ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी से लेकर पायल और पोटली बैग्स तक, हर चीज आपके फेस्टिव मूड को और भी खास बनाएगी।
-इस बार शारदीय नवरात्रि में कुछ खास ज्वैलरी और एक्सेसरीज ट्रेंड्स छाए हुए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने लुक को और भी स्टाइलिश और डिवाइन बना सकती हैं।
शारदीय नवरात्रि स्पेशल ज्वैलरी और एक्सेसरीज ट्रेंड्स
1. ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी
गरबा और डांडिया नाइट्स की बात हो और ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। बड़े-बड़े ऑक्सीडाइज्ड नेकपीस, चांदी की झुमकियां, नथ और कड़े नवरात्रि ड्रेस के साथ कमाल का कॉम्बिनेशन बनाते हैं। ये न सिर्फ डांसिंग आउटफिट को चार-चांद लगाते हैं बल्कि आपको भीड़ से अलग दिखाते हैं।
2. कलरफुल चूड़ियां और ब्रेसलेट्स
नवरात्रि के हर दिन अलग-अलग रंग की ड्रेस पहनने का चलन है। ऐसे में उसी शेड की चूड़ियां या ब्रेसलेट पहनना बेहद आकर्षक लगता है। कांच की चूड़ियां, मेटल बैंगल्स और स्टोन वर्क ब्रेसलेट्स इस बार फैशन में हैं। खासतौर पर मिरर वर्क वाली चूड़ियां गरबा नाइट्स में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
3. मांगटीका और माथापट्टी
फेस्टिव लुक को ग्रेसफुल बनाने के लिए मांगटीका या माथापट्टी बहुत शानदार ऑप्शन है। ट्राइबल डिजाइन से लेकर स्टोन स्टडेड माथापट्टी इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं। खासकर डांडिया नाइट्स में माथापट्टी पहनना आपको डॉल जैसी अपीयरेंस देता है।
4. स्टेटमेंट ईयररिंग्स
अगर आप भारी-भरकम नेकपीस नहीं पहनना चाहती हैं, तो स्टेटमेंट ईयररिंग्स का चुनाव करें। लंबे झुमके, झुमर, चांदबाली और हैंगिंग ईयररिंग्स इन दिनों काफी डिमांड में हैं। ये न केवल ड्रेस को कंप्लीट करते हैं बल्कि फेस कट को भी शार्प दिखाते हैं।
5. कमरबंद और बाजूबंद
कमरबंद और बाजूबंद पुराने समय की ज्वैलरी मानी जाती थी, लेकिन अब ये ट्रेंड फिर से लौट आया है। नवरात्रि में पारंपरिक लहंगे या स्कर्ट-चोली के साथ कमरबंद पहनना डांस मूव्स को और ग्रेसफुल बना देता है। वहीं बाजूबंद आपके एथनिक लुक को डिवाइन टच देता है।
6. फुट एक्सेसरीज
डांडिया और गरबा में जब आपके पैरों की थाप ढोल-नगाड़ों से मिलती है तो पायल की छनक उस माहौल को और भी खास बना देती है। चांदी की पायल, मिरर वर्क वाली फुट एक्सेसरीज और रंग-बिरंगे बिछुए इस बार खूब पसंद किए जा रहे हैं।
7. हेयर एक्सेसरीज
नवरात्रि में सिर्फ कपड़े और ज्वैलरी ही नहीं, बल्कि हेयर एक्सेसरीज भी अहम रोल निभाती हैं। ट्रेडिशनल हेयर जूड़ा पिन, मेटल हेयर क्लिप और फूलों का गजरा आपके लुक में फ्रेशनेस लाता है। खासकर रियल फ्लावर गजरे का क्रेज़ हर बार की तरह इस बार भी बना हुआ है।
8. क्लच और पोटली बैग्स
ज्वैलरी और एक्सेसरीज की लिस्ट क्लच या पोटली बैग के बिना अधूरी है। मिरर वर्क, एम्ब्रॉयडरी या गोटा-पट्टी वाले पोटली बैग्स इस बार की सबसे बड़ी डिमांड हैं। ये न सिर्फ काम के होते हैं बल्कि आपके एथनिक आउटफिट के साथ पूरी तरह मेल भी खाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications