Shardiya Navratri 2025, Day 1: आज है मां शैलपुत्री का दिन, इस आरती से करें देवी को प्रसन्न, संवर जाएगा जीवन
Shardiya Navratri 2025, Day 1: आज से आदिशक्ति के दिन यानी कि नवरात्रि का प्रारंभ हुआ है। नवरात्रि के पहले दिम मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां का ये रूप बहुत ही मोहक है। मां शैलपुत्री को पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है। इन्हें शक्ति, साहस और भक्ति की देवी के रूप में पूजा जाता है, मां अपने हर भक्त से बहुत प्यार करती हैं और उन पर दोनो हाथों से आशीष और प्रेम लुटाती हैं।
मां शैलपुत्री का वाहन वृषभ (बैल) है और इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल तथा बाएं हाथ में कमल पुष्प सुशोभित रहता है। इनके मस्तक पर अर्धचंद्र शोभायमान है।

यह स्वरूप साधक को अडिग विश्वास, मानसिक शांति और जीवन में स्थिरता प्रदान करता है। कन्याओं और नवविवाहित दंपत्तियों के लिए मां शैलपुत्री की आराधना सुख-समृद्धि और वैवाहिक सुख की प्राप्ति कराती है।
पूजा विधि (Shailputri Mata ki Puja Vidhi)
सबसे पहले सुबह स्नान करके घर में कलश स्थापना करें।कलश पर नारियल, आम्रपल्लव और स्वस्तिक चिन्ह बनाकर स्थापित करें। अब मां शैलपुत्री की प्रतिमा या चित्र को गंगाजल से शुद्ध करें। मां को लाल या पीले वस्त्र अर्पित करें और पुष्प, अक्षत, धूप-दीप से पूजन करें। मां को दूध से बनी हुई मिठाई का भोग लगाएं। अंत में आरती कर मंत्रों का जाप करें और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।
मां शैलपुत्री की आरती (Shailputri Mata Aarti)
- शैलपुत्री मां बैल असवार। करें देवता जय जयकार।
- शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने न जानी।
- पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
- ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
- सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती जिसने उतारी।
- उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
- घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
- श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित शीश झुकाएं।
- जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद चकोरी अंबे।
- मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications