सावन के महीने में जन्मी बेटियों के रख सकते हैं ये खास 10 नाम, कियारा-सिद्धार्थ की लाडली के लिए भी हैं परफेक्ट
Sawan 2025 Baby Girl Names: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अब पैरेंट्स बन चुके हैं। शादी के 2 साल बाद इस जोड़ी ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए दोनों ने इस खुशखबरी को लोगों के साथ शेयर किया है।
कियारा आडवाणी ने सावन के महीने में बेटी को दिया है जन्म
आपको बता दें कि सावन जैसे पवित्र महीने में कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी बेटी का नाम और चेहरा लोगों को रिवील नहीं किया है। सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है।

बेटी का नाम सुंदर, खास और अर्थपूर्ण होना चाहिए
ये समय न केवल भक्ति और भजन का होता है, बल्कि प्रकृति की हरियाली, रिमझिम बारिश और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा हुआ रहता है। अगर इस पावन महीने में आपके घर लक्ष्मी रूपी बिटिया ने जन्म लिया है, तो उसका नाम भी उतना ही सुंदर, खास और अर्थपूर्ण होना चाहिए।
इस माह में जन्मी बेटी घर में सौभाग्य लेकर आती है
सावन के इस पावन माह में जन्मी बेटी घर में सौभाग्य और खुशियां लेकर आती है। उसका नामकरण भी उस पवित्रता और सुंदरता का प्रतीक होना चाहिए। आइए आपको सावन महीने में जन्मी बेटियों के लिए 10 सुंदर और शुभ नाम, जिनका संबंध न केवल इस महीने की पवित्रता से है बल्कि इनमें छिपे अर्थ भी बहुत विशेष हैं।
1. श्राव्या (Shravya)
अर्थ- जिसे सुना जाए, श्रवण करने योग्य।
विशेषता- सावन का दूसरा नाम श्रावण है, और श्राव्या उसी से जुड़ा नाम है। ये नाम आध्यात्मिकता और भक्ति की भावना से भरपूर होता है।
2. अमृता (Amrita)
अर्थ- अमरता या अमृत रूपी, जीवन देने वाली।
विशेषता- सावन में शिव भक्ति के दौरान अमृत मंथन की कथा भी प्रमुख होती है। ये नाम उस दिव्यता का प्रतीक है।
3. गौरी (Gauri)
अर्थ- उज्ज्वल, पवित्र, देवी पार्वती का एक नाम।
विशेषता- सावन में महिलाएं और लड़कियां खासतौर पर गौरी पूजन करती हैं। ये नाम शक्ति और सौंदर्य का प्रतीक है।
4. काव्या (Kavya)
अर्थ- कविता, कलात्मक अभिव्यक्ति।
विशेषता- सावन की फुहारों में अक्सर कविता और संगीत की भावनाएं गहराती हैं, यह नाम उन्हीं भावनाओं से जुड़ा है।
5. नयना (Nayana)
अर्थ- आंखें, दृष्टि।
विशेषता- सावन के मौसम में प्रकृति की खूबसूरती देखते ही बनती है। ये नाम सौंदर्य और कोमलता का प्रतीक है।
6. मृदुला (Mridula)
अर्थ- कोमल स्वभाव वाली।
विशेषता- सावन की बारिश और मौसम की नर्मी इस नाम के भाव को दर्शाती है। ये नाम विनम्रता और सौम्यता का प्रतीक है।
7. शिवांगी (Shivangi)
अर्थ- शिव की अंश या शक्ति।
विशेषता- सावन महादेव को समर्पित महीना है, ऐसे में शिव से जुड़ा ये नाम अत्यंत शुभ माना जाता है।
8. वर्षा (Varsha)
अर्थ- बारिश, जल की बौछार।
विशेषता- सावन में झमाझम बारिश का मौसम होता है और ये नाम सीधे तौर पर उसी प्राकृतिक खूबसूरती से जुड़ा है।
9. तुलसी (Tulsi)
अर्थ- पवित्र पौधा, देवी तुलसी।
विशेषता- धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र मानी जाने वाली तुलसी का नाम किसी भी बच्ची के लिए शुभता और शुद्धता का प्रतीक हो सकता है।
10. भक्ति (Bhakti)
अर्थ- श्रद्धा, ईश्वर के प्रति प्रेम।
विशेषता-सावन महीना भक्ति भाव से ओतप्रोत होता है, और यह नाम उसी समर्पण का सुंदर प्रतीक है।
नामकरण करते समय इन बातों का रखें ध्यान
-नाम का उच्चारण सरल और मधुर हो।
-नाम का अर्थ सकारात्मक और शुभ हो।
-बच्चे की राशि और नक्षत्र के अनुसार भी नाम का विचार किया जा सकता है।
परिवार की परंपराओं और मान्यताओं का भी सम्मान करें।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications