Saawan 2024: सावन में क्यों नही खाना चाहिए नॉनवेज? हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, जानिए वजह

Saawan 2024: मानसून के सीजन के साथ ही जल्द ही अब सावन की शुरूआत होने वाली है। इस महीने भगवान शिव के भक्त उनकी आराधना करते हैं। हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माने गए सावन में लोग नॉनवेज खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में जानते हैं कि आखिर क्यों लोग इन नियमों का पालन करते हैं।

हिंदू धर्म में लोगों में आस्था है कि सावन में जितना हो सके नॉन वेज नहीं खाना चाहिए। यहां तक कि हमेशा सात्विक भोजन को ही बढ़ावा दिया जाता है। जिस तरह हम लोग नवरात्रि में बिना प्याज और लहसुन के सादा खाना खाते हैं। इन दिनों का खास महत्‍व होता है और लोग काफी पूजा करते हैं।

Saawan 2024

सावन के महीने में इस तरह लोग मांसाहार भोजन आदि से परहेज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कुछ साइंटिफिक वजह भी हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों सावन के महीने नॉन वेज खाने से बचना चाहिए।

1. सावन के महीने में झमाझम बारिश होती है। जिसकी वजह से इन दिनों हमारा पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सूरज की पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पाती है। ऐसे में नॉन वेज खाने की वजह से पचाने में समस्या होती है और इससे शरीर में गंभीर समस्या भी हो सकती है।

2. सावन के महीने में लगातार हो रही बारिश की वजह से जानवरों को बीमारियां हो जाती हैं। खराब वातावरण की वजह से जानवरों में संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सावन के महीने में नॉन वेज खाना आपके शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। यही वजह है कि सावन में नॉन वेज ना खाने की सलाह दी जाती है।

3. मानसून में हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर मसालेदार, नॉनवेज या फिर बाहर का खाना खाने से बचाव करना चाहिए। ऐसे में कोशिश करें कि इस मौसम में हल्का खाना खाएं जिसके उसको पचाने में भी आपको आसानी होगी।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+