Raksha Bandhan 2023: इस रक्षाबंधन पर अपनी बहन को इन गिफ्ट्स से करें खुश, भाई को मिलेगा ज्यादा प्यार

Raksha Bandhan Gifts For Sisters: रक्षाबंधन का त्योहार भाइयों और बहनों का खास पर्व होता है। ये त्योहार भाई-बहनों के बॉन्डिंग को भी मजबूत बनाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनसे उम्रभर उनके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा करने का वचन लेती हैं। रक्षाबंधन पर आभई-बहन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और गिफ्ट्स का आदान-प्रदान होता है। हर भाई-बहन को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। बहनें भाइयों को कलाई पर राखी बांधती हैं और उनसे तोहफे की मांग करती हैं।

लड़कियों को गिफ्ट देने के मामले में लड़के अक्सर कन्फ्यूज नजर आते हैं। ज्यादातर भाई भी इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्हें रक्षाबंधन पर अपनी बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए। अगर आप भी यह फैसला नहीं कर पा रहे हैं कि आपको अपनी बहन को क्या तोहफा देना चाहिए तो परेशान न हों। आइए आपको बताते हैं कि आप इस बार रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट में क्या-क्या दे सकते हैं।

Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन को दे सकते हैं ये गिफ्ट्स-

स्मार्टवॉच
अगर आपकी बहन को घड़ी पहनने की शौक है तो आज के समय में गिफ्ट देने के लिए स्मार्ट वॉच सबसे अच्छा आइडिया साबित हो सकता है। आजकल युवाओं में स्मार्ट वॉच का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। लड़का हो या लड़की, दोनों ही स्मार्ट वॉच पहनना काफी पसंद करते हैं। आप रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन को ये खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं।

ब्रेसलेट
आप अपनी बहन को रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कियों को ब्रेसलेट पहनने का काफी शौक होता है। एथनिक ड्रेसेस के साथ ब्रेसलेट काफी एलिगेंट लुक भी देता है। ऐसे में अपने भाई से ये तोहफा पाकर बहनें खूब खुश होंगी।

ड्रेसेस
इस बार रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को कोई मनपसंद ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं। बहन की पसंद के हिसाब से भाई उनके लिए वेस्टर्न या फिर एथनिक ड्रेस खरीद सकते हैं। बहनें ये तोहफा पाकर खूब खुश होंगी।

ज्वैलरी
ज्वैलरी का शौक तो हर लड़की या फिर महिलाओं को होता ही है। कई लड़कियां हैवी ज्वैलरी पहनना पंसद करती हैं तो कुछ हल्के ज्वैलरी में खुश होती है। ऐसे में भाई इस बार रक्षाबंधन पर अपनी बहनों की पसंद और अपने बजट के अनुसार बहनों के लिए ज्वैलरी खरीद सकते हैं।

मेकअप किट
मेकअप किट भी महिलाओं और लड़कियों की काफी पसंद की चीज होती है। महिलाओं को मेकअप करने का बहुत शौक होता है। वह अक्सर मेकअप किट पर ज्यादा खर्च करती हैं। अगर आपकी बहन भी मेकअप करना पसंद करती है तो आप उसके लिए गिफ्ट के तौर पर मेकअप किट दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+