रेडिको खेतान का बड़ा धमाका, लॉन्च के एक महीने में ही ‘द स्पिरिट ऑफ कश्मीर’ ने जीता नेशनल अवॉर्ड
भारतीय लग्जरी मार्केट में नया इतिहास रचते हुए रेडिको खेतान (Radico Khaitan) की नई इनोवेशन 'द स्पिरिट ऑफ कश्मीर' को लॉन्च के महज एक महीने के भीतर ही पहला राष्ट्रीय सम्मान मिल गया है। कंपनी के इस प्रीमियम ब्रांड को TV9 नेटवर्क द्वारा आयोजित 7वें आइकॉनिक अवॉर्ड्स में सम्मानित किया गया।
अवॉर्ड पूर्व नीति आयोग के सीईओ और G20 शेरपा रहे अमिताभ कांत ने प्रदान किया। आइकॉनिक अवॉर्ड्स उन ब्रांड्स और नेताओं को सम्मानित करने के लिए जाने जाते हैं, जो लग्जरी, ट्रेवल-टूरिज्म और अन्य सेक्टर्स में इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देते हैं।

रेडिको खेतान के सीओओ (COO) अमर सिन्हा ने कहा कि, 'हमें गर्व है कि द स्पिरिट ऑफ कश्मीर को लॉन्च के कुछ हफ्तों के भीतर यह सम्मान मिला है। यह सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं बल्कि एक अनुभव है- कश्मीर की रूह से प्रेरित, पम्पोर केसर की शाही गरमाहट और डल झील की सुबह की शांति से जुड़ा हुआ। यह सम्मान हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है कि हम भारत से दुनिया तक विश्वस्तरीय पेशकशें ले जाएं।'
भारत की वैश्विक ताकत को दर्शाती है ये पहचान
TV9 नेटवर्क और रेड हैट कम्युनिकेशन्स इस अवॉर्ड के पार्टनर रहे। टीवी9 नेटवर्क के चीफ ग्रोथ ऑफिसर रक्टिम दास ने कहा कि रेडिको खेतान ने लगातार इनोवेशन और लीडरशिप दिखाई है और द स्पिरिट ऑफ कश्मीर को इतनी जल्दी पहचान मिलना भारत की वैश्विक ताकत को दर्शाता है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की चमक
इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई देशों के राजनयिक और वैश्विक नेता भी मौजूद थे, जिनमें वियतनाम, जिम्बाब्वे, बुल्गारिया, माल्टा, ग्रीस, आइसलैंड, सेशेल्स, केन्या और कोमोरो के प्रतिनिधि शामिल थे। विचार-विमर्श सत्रों के बाद हुए इस सम्मान समारोह में द स्पिरिट ऑफ कश्मीर को पहली बड़ी उपलब्धि मिली।
रेडिको खेतान: 80 साल की परंपरा
1943 में रामपुर डिस्टिलरी कंपनी के रूप में शुरू हुई रेडिको खेतान आज भारत की सबसे पुरानी और विश्वसनीय कंपनियों में से एक है। समय के साथ यह एक डाइवर्सिफाइड कंज़्यूमर और लाइफस्टाइल कंपनी के रूप में विकसित हुई है।
कंपनी के पास बड़े पैमाने की यूनिट्स
कंपनी के पास रामपुर, सीतापुर और औरंगाबाद में बड़े पैमाने की यूनिट्स हैं। 321 मिलियन लीटर की उत्पादन क्षमता और 44 बॉटलिंग यूनिट्स के साथ रेडिको खेतान आज 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में मौजूद है और भारत की इनोवेशन-प्रधान पहचान को दुनिया में स्थापित कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications