Propose Day 2025: प्रपोज डे के दिन अपने पार्टनर को भेजें ये खूबसूरत मैसेजेस, ऐसे करें प्यार का इजहार
Propose Day 2025 Wishes: हर साल फरवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है, जो 7 दिनों तक चलता है। इस वीक के वैलेंटाइन डे पर जाकर खत्म होता है। प्यार के इस वीक की शुरुआत रोज डे के साथ 7 फरवरी 2025 से हो चुकी है।
8 फरवरी 2025 को प्रपोज डे
वैलेंटाइन वीक की तैयारियां बहुत पहले से ही शुरू हो जाती हैं और कपल्स इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए खूब सारी प्लानिंग करते हैं। वीक के दूसरे दिन यानी आज 8 फरवरी 2025 को प्रपोज डे है और ऐसा कहा जाता है कि किसी से प्यार का इजहार करने के लिए ये काफी अच्छा दिन है।

ऐसे करें अपने प्यार का इजहार
-अगर आज आप किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो हम आपके लिए ऐसे मैसेजेस लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर पार्टनर आपके दिल की बात यू हीं समझ जाएगा।
-इस खास दिन पर कपल एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उनसे अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो ये दिन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
-इस दिन को यादगार बनाने के लिए अपने प्रपोजल को पार्टनर के सामेन रखने का कोई नया तरीका भी ढूंढ सकते हैं। साथ ही आप खूबसूरत मैसेजेस की मदद से पार्टनर को प्रपोज डे पर विश भी कर सकते हैं।
आसमां में जिस तरह से सितारे चमकते हैं
उस तरह से तुम मेरी जिंदगी की चमक हो
तुम मेरी जिंदगी की नई शुरुआत हो
हैप्पी प्रपोज डे
मैं चाहता हूं कि तुम्हारी हर हंसी की वजह बन सकूं
तुम्हारे आंसुओं को कम कर सकूं
मेरा हर दिन तुम्हारे साथ इसी तरह गुजरे
यही मेरी ख्वाहिश और मेरी आरजू है।
हैप्पी प्रपोज डे
तुम मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल हो
इस पल को मैं हमेशा के लिए याद रखना चाहती हूं
तेरे सारे दुख मेरे, मैं अपनी खुशी तेरे नाम करना चाहती हूं।
हैप्पी प्रपोज डे
जिंदगी की हर राह पर रखेंगे साथ कदम
वादा है मेरा, मैंने खाई है कसम
तुम ही सारी ख्वाहिश हो मेरी
मेरी हर खुशी, हां जिंदगी बन गए हो तुम
हैप्पी प्रपोज डे
दबी हुई मोहब्बत का इजहार करना चाहता है
जब से देखा है मैंने तुझे ओ सनम
ये दिल सिर्फ तुम्हारा दीदार करना चाहता है
हैप्पी प्रपोज डे












Click it and Unblock the Notifications