Parenting Tips: कहीं आपकी वजह से बिगड़ तो नहीं रहा बच्चा? पैरेंट्स सुधार लें अपनी ये बड़ी गलतियां
Parenting Tips In Hindi: पैरेंट्स की कुछ गलतियां भी बच्चों को बिगाड़ने का काम कर सकती हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि बच्चे केवल खराब संगति की वजह से ही बिगड़ते हैं। कभी-कभी पैरेंट्स का बर्ताव भी बच्चों के बिगड़ने का कारण बन जाता है। ऐसे में पैरेंट्स को अपने बच्चे की परवरिश के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
बच्चों के सामने कभी न करें ऐसी हरकतें
1. पैरेंट्स को अपने बच्चे के सामने कभी भी झगड़ा नहीं करना चाहिए। अगर बच्चे अपने माता-पिता को ही घर में झगड़ते हुए देखेंगे तो उन पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में बच्चे भी लड़ाई-झगड़े को प्रति आकर्षित होंगे।

2. लड़ाई-झगड़े से बच्चे की मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल घर का अच्छा या फिर बुरा माहौल आपके बच्चे की पर्सनालिटी पर अच्छा या फिर बुरा असर डालता है।
3. अपने बच्चे के सामने झूठ नहीं बोलना चाहिए। आगर आपको झूछ बोलने की आदत है तो जल्द से जल्द इसे सुधार लें। दरअसल, बच्चे आपकी आदतों को बहुत जल्दी कैच कर लेते हैं और आपको कॉपी करना भी शुरू कर देते हैं।
4. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आगे चलकर आपसे झूठ न बोले तो आपको भी सच कहने की आदत डाल लेनी चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते हुए बहानेबाजी करने की आपकी आदत आपके बच्चे को बिगाड़ सकती है।
5. आपको हमेशा गलत बात पर आवाज उठानी चाहिए। कई बार पैरेंट्स अपने बच्चे को उनके गलत बर्ताव के लिए टोकते नहीं हैं और बात को रफा-दफा कर देते हैं। लेकिन इस तरह से बच्चों की गलतियों को नजरअंदाज करने की आपकी आदत आपके बच्चे की पर्सनैलिटी पर बहुत बुरा असर डाल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications