बेडरूम में कभी भी भूलकर न करें ये काम, पैसा तो जाएगा ही, साथ ही हो जाएगी ऐसी हालत

Bedroom Vastu Tips: हर इंसान की जिंदगी में उसका बेडरूम एक ऐसी जगह होती है जहां उसे सबसे ज्यादा आराम मिलता है। हर व्यक्ति अपने बेडरूम में चैन सी सांस लेता है। बेडरूम किसी भी इंसान की लाइफ का सबसे अहम हिस्सा होता है। काम से थक हारकर घर आने के बाद बेड पर लेटते ही सारी थकान दूर हो जाती है।

आपको बता दें कि कई बार लोग आराम के चक्कर में बेड पर ही चाय पी लेते हैं और खाना भी खा लेते हैं। जाने-अनजाने में लोग कई ऐसे काम कर लेते हैं जिससे परेशानियां जीवन को घेर लेती हैं। इन गलतियों की वजह से घर में कलह कलेश भी होता है। घर में पैसों की भी तंगी हो जाती है। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई हैं जिनको भूलकर भी बेडरूम में नहीं करना चाहिए वरना पैसे की तंगी के साथ-साथ रातों की नींद भी उड़ सकती है।

bedroom

1. वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम के बेड पर बैठकर खाना खाने से जिंदगी में बहुत कुछ गलत हो सकता है। ये बहुत ही गंदी आदत है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में पैसे की तंगी होने लगती है। खाने के तिनके बेड पर रह जाने की वजह से रात को बुरे सपने भी आते हैं और बीच में ही नींद भी खुल जाती है।

2. लोग अक्सर बेड के पास वाली साइड टेबल पर चाय-कॉफी और खाने के झूठे कप या बर्तन रख देते हैं। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी के साथ ही गरीबी भी आने लगती है। बिस्तर पर और बेडरूम में कभी झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए।

3. बेडरूम में लाइट कभी भी बेड के सिरहाने वाली दीवार पर नहीं लगानी चाहिए। लाइट हमेशा बेड के सामने वाली दीवार पर ही लगनाी चाहिए। कमरे में दक्षिण दिशा की तरफ लाइट बिल्कुल न लगाएं। ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी बनी रहती है।

4. अखबार या किताब जैसी कोई भी चीज बेड पर या तकिए के नीचे नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आने लगती है, जिसका असर सीधे आपकी लाइफ पर पड़ता है। साथ ही तरक्की के रास्ते भी बंद होने लगते हैं।

5. बेडरूम में ज्यादातर लोग ड्रेसिंग टेबल रखते हैं। उसमें शीशा होने की वजह से बेड का प्रतिबिंब शीशे में बनने लगता है। इससे वास्तु दोष लग जाता है। शीशा बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए और अगर किसी कारणवश लगाना पड़ रहा है तो उसे बेड के सामने बिल्कुल न लगाएं बल्कि साइड में लगाएं ताकि नींद से उठकर आप सीधे उसमें अपना चेहरा न देख सकें।

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में गंदे कपड़े, जूते और झाड़ू जैसी चीजों को कभी नहीं रखना चाहिए। साथ ही बेड के नीचे कचरा या कबाड़ भी न रखें। ऐसा करने से आप बदकिस्मती से घिर सकते हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+