Mouth Ulcer Reasons: मुंह में हो रहे हैं बार-बार छाले, इन बीमारियों के हैं लक्षण, देर होने से पहले जान लें वजह

Mouth Ulcer Reasons: मुंह में छाले होने की दिक्कत सामान्य है। लेकिन अगर ये आपको बार-बार हो रहा है ये सावधान हो जाइए क्योंकि ये गंभीर बीमारी होने के संकेत हैं। आमतौर पर पेट में गर्मी होने के कारण मुंह में छाले हो जाते हैं और इससे खाना खाने में काफी मुश्किलें होती हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद ही ये छाले अपने आप ठीक हो जाते हैं। अगर आपको ये छाले बार-बार हो रहे हैं और काफी देर बार ठीक हो रहे हैं इसे नजरअंदाज मत करिए क्योंकि बार-बार छाले होना शरीर में कोई बड़ी समस्या होने के लक्षण हैं। आइए जानते हैं कैसे।

कैंसर
पेट में अल्सर होने के कारण भी कई बार मुंह में छाले हो जाते हैं। इसकी वजह से लंबे समय तक मुंह में सूजन और जलन होती है जिसकी वजह से खाना भी मुश्किल हो जाता है। लंबे समय तक मुंह और गले में हुए छाले की वजह से कैंसर जैसी बीमारी होने के भी संभावना बढ़ जाती है।

mouth ulcer

हार्मोन का असंतुलन
हार्मोनल इमबैलेंस होने की वजह से भी आपको मुंह में बार-बार छाले हो सकते हैं। ये ज्यादातर दिक्कतें लड़कियों के साथ होती हैं। क्योंकि पीरियड्स की वजह से उनके शरीर में बार-बार हार्मोन बदलते रहते हैं।

पेट में हो रही परेशानी
पेट में ज्यादा गर्मी होना या फिर गड़बड़ी होने के कारण भी बार-बार छाले हो सकते हैं। अक्सर बाहर का खाना खाने की वजह से पेट में परेशानी होने लगती है जिसकी वजह से मुंह में बार-बार छाले होते हैं। इसके अलावा पेट में एसिड बनने की वजह से भी मुंह में छाले होते हैं।

एनीमिया

अगर आपको बार-बार छाले हो रहे हैं तो एनीमिया के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि जिसके शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है उसको हर 10 दिन में छाले होने लगते हैं। दरअसल एनीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है। इसकी वजह मुंह और गले में छाले होते हैं। इसलिए आपको भी ये समस्या हो रही है तो आज ही अपने आसपास के डॉक्टर से जानकारी लें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+