Morning Vastu Tips: सुबह उठते ही आईना देखना शुभ या अशुभ? अनजाने में की ये 3 गलतियां बिगाड़ देंगी पूरा दिन!
Morning Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में सुबह की दिनचर्या को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हम सबने सुना होगा कि सुबह जल्दी उठने वालों का दिन अच्छा बीतता है, क्योंकि वो लेट नहीं होते हैं। ऐसी मान्यता भी है कि सुबह उठते ही हम जो पहला काम करते हैं, उसका असर पूरे दिन की ऊर्जा पर पड़ता है। खास तौर पर आईना देखने से जुड़ी कुछ मान्यताएं हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने से मानसिक तनाव, काम में रुकावट और नेगेटिविटी बढ़ा सकती है।
सुबह उठने पर अगर आप भी मोबाइल चलाने लगते हैं या रोज 10 मिनट और सोने का आलस्य करते हैं, तो आपका दिन खराब हो सकता है। कुछ लोग उठने के साथ काफी वक्त आईने के साथ बिताते हैं। यह भी एक अच्छी आदत नहीं है। वास्तु के अनुसार जानें कि सुबह उठते ही क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Morning Vastu Tips: आईना देखें या नहीं?
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, नींद से उठते ही तुरंत आईना देखना शुभ नहीं माना जाता। उस समय शरीर और मन दोनों सुस्त अवस्था में होते हैं। ऐसी मान्यता है कि सुबह उठते ही आईना देखना शुभ नहीं नही है। आईने में दिखाई देने वाली छवि हमारे अवचेतन मन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
Morning Vastu Tips Hindi: ये 3 गलतियां न करें
1. गंदा या टूटा हुआ आईना देखना: अगर सुबह-सुबह आपकी नजर टूटे या धूल भरे आईने पर पड़ती है तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। इससे आत्मविश्वास कमजोर होता है और पूरे दिन मन अशांत रह सकता है।
2. बिस्तर के सामने आईना लगाना: कई घरों में बेड के ठीक सामने ड्रेसिंग टेबल होती है। वास्तु के अनुसार यह ऊर्जा को अस्थिर करता है और नींद से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। कोशिश करें कि आईना ऐसी जगह हो जहां बिस्तर का प्रतिबिंब न पड़े।
3. नेगेटिविटी से रहें दूर: सुबह आईने में खुद को देखकर नकारात्मक बातें सोचना-जैसे "मैं थका हुआ लग रहा हूं" या "आज का दिन खराब जाएगा"-पूरे दिन की मानसिक स्थिति बिगाड़ सकता है। हमेशा मुस्कुराते हुए खुद को देखें और सकारात्मक संकल्प लें।
Vastu Tips: सुबह उठकर क्या करना चाहिए?
सुबह उठकर सबसे पहले हथेलियों के दर्शन करें, धरती माता को प्रणाम करें और हल्का पानी पिएं। इसके बाद चेहरे पर पानी के छींटे मारकर ही आईना देखें। आईने के आसपास हल्का प्रकाश और साफ-सफाई रखें।
नोट: वास्तु कोई अंधविश्वास नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का विज्ञान है। छोटी-छोटी आदतों में सुधार करके आप अपने दिन को सुखद और सफल बना सकते हैं। Oneindia Hindi का उद्देश्य किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications