Korean Skin: कोरियन जैसी चमकती स्किन पाने के लिए घर बैठे लगाएं ये चीजें, पहली बार में ही दिखेगा असर

Korean Beauty Routine: अक्सर आपने देखा होगा कि कोरियन लोगों की त्वचा एकदम साफ और चमकदार लगती है। उनके चेहरे में एक भी दाग नहीं होता। लेकिन हमारी स्किन में हमेशा दाग धब्बे या फिर पिंपल्स रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी कोरियन लोगों की तरह ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो इन टिप्स को आज ही फॉलो करना शुरू करें।

पार्लर से ब्यूटी ट्रीटमेंट पाने से अच्छा आप घर बैठे कुछ नेचुलरल चीजों का इस्तेमाल करें जिससे स्किन को ना सिर्फ कई सारे फायदे होंगे बल्कि आपका चेहरे में निखार आएगा। अगर कोरियन जैसी स्किन पाना चाहते हैं तो नारियल में कुछ चीजें मिला सकते हैं जिससे स्किन में दोगुना लाभ मिलेगा।

korean

1. लॉन्ग
त्वचा में निखार पाने के लिए नारियल तेल में लॉन्ग का पाउडर मिलाएं। इससे डेड सेल्स खत्म हो जाएंगे और साथ ही चेहरे पर निखार आएगा। हालांकि इसे ज्यादा देर तक ना लगाएं और थोड़ी देर में ही चेहरा धो दें।

2. कॉफी
नारियल तेल में थोड़ा सा कॉफी का पाउडर मिलाएं इससे चेहरे में जबरदस्त ग्लो आता है। कोशिश करें कि तेल में कॉफी पाउडर का पेस्ट बनाकर लगाएं और लगभग 10 मिनट बाद ही अपना चेहरा वॉश कर लें।

3. चंदन और हल्दी
चंदन हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं हल्दी एंटी- बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इन दोनों को नारियल तेल में मिलाकर फेस पैक बना लें। इसके बाद 5 मिनट में ही चेहरे को वॉश कर लें। ये रूटीन अगर कुछ समय तक फॉलो करेंगे तो यकीनन आप स्किन में खुद बदलाव देखेंगे।

इन सबके अलावा सुबह उठकर हर रोज फेस वॉश करें और ध्यान रहें तौलिए से चेहरे को ना रगड़ें। साथ ही घर से बाहर निकलते वक्त जितना हो सके धूप से बचें अन्यशा स्किन में टैनिंग होने की संभावना बढ़ जाती है। कोशिश करें कि घर से निकलने से पहले सन्सक्रीम लगा लें। इससे आपको अपनी स्किन को धूप से बचाने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+