Kids Phone Use: बच्चों की मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक है मोबाइल, जानिए कैसे फोन एडिक्शन को करें कंट्रोल
अक्सर बच्चों की जिद पर हम उन्हें फोन पकड़ा देते हैं। लेकिन ज्यादा समय के लिए उन्हें फोन देना मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
Kids Mobile Phone Usage: आजकल के माता-पिता बच्चों की जिद पूरी करने के लिए उनके हाथों में फोन थमा देते हैं। इससे उनका बच्चा शांत हो जाता है। लेकिन कुछ समय बाद जैसी ही माता-पिता उससे फोन लेने लगते हैं तो वह फिर से उसे मांगने की जिद करता है। ऐसे में बच्चा फोन का इस्तेमाल करते वक्त इतना मग्न हो जाता है कि उसे फिर कुछ और दिखाई ही नहीं देता। लेकिन क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा फोन का इस्तेमाल करना बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। आइए जानते हैं कैसे।
फोन बच्चों के लिए है खतरनाक
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जो बच्चे कम उम्र में ज्यादा फोन का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। उनमें मानसिक विकास की दिक्कतें अधिक पाई जाती हैं। हालांकि लड़कों की तुलना में लड़कियों में ये दिक्कतें ज्यादा पाई जाती हैं। ऐसे में पेरेंट्स के तौर पर उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों को फोन का अधिक इस्तेमाल करने या स्क्रीन टाइम पर ध्यान दें। सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये है कि बच्चा फोन में कुछ गलत तो नहीं देख रहा। ऐसे में जानते हैं कि इन सबसे कैसे बचाया जा सके।

बच्चे का फोन इस्तेमाल करने पर कंट्रोल कैसे करें?
1. सबसे पहले कोशिश करें कि फोन का ऐसा पैटर्न या नंबर लॉक लगाएं जिसकी जानकारी आपके बच्चे को ना हो। इससे वह फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
2. कोशिश करें अपने बच्चे को कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चाहे फेसबुक, इंस्टाग्राम या फिर यूट्यूब खोलकर ना दें। इससे वह कई तरह की वीडियोज देख सकता है। ऐसे में उसकी नजर कुछ ऐसी वीडियोज पर भी पड़ सकती है जिसे उसे नहीं देखना चाहिए। इसके लिए आप कोशिश करें कि अपने ऐप लॉक लगा कर रखें।
3. अगर बच्चा यूट्यूब चला रहा है तो उसमें एज लिमिट यानी उम्र का सेक्शन चेक करें। इससे आप उम्र के हिसाब से बच्चों के लिए कार्टून वीडियोज सेलेक्ट कर सकते हैं।
4. मोबाइल का एडिक्शन बच्चों के लिए घातक हो सकता है। इसलिए बच्चा अगर आपकी नहीं सुन रहा तो माता-पिता होने के नाते आपको थोड़ा स्ट्रीक्ट होना पड़ेगा। क्योंकि इसका अंदाजा बच्चों को नहीं होता कि मोबाइल के इस्तेमाल से उनको ही नुकसान पहुंचेगा।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications