Mental Health: कैसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल? जानिये जापानी लोगों का असरदार नुस्खा
Mental Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन चुका है, जिसका छोटे से लेकर बड़े तक हर किसी ने कभी न कभी सामना किया है। लंबे समय तक इसको अनदेखा करने से मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, लेकिन अब आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि आज हम आपके साथ इस चुनौती से निपटने के लिए बेस्ट जापानी डाइट शेयर करने जा रहे हैं।
दरअसल, जब बात औसतन आयु की आती है तो इस मामले में भारतीय नहीं बल्कि जापानी सबसे आगे हैं। कई रिसर्च से पता चला है कि जापान में पुरुष की औसतन आयु 81 वर्ष है। जबकि महिलाओं की औसतन आयु तकरीबन 87 वर्ष है। वर्तमान में जापान में संभावित औसतन आयु 84.67 वर्ष है। रिपोर्ट से स्पष्ट है कि जापान के लोग सबसे अधिक जीते हैं, और इसका एकमात्र कारण सेहत को लेकर उनकी जागरूकता है।

जापान के लोग अपनी डाइट पर काफी ध्यान देते हैं। कितनी भी मुश्किल परिस्थिति हो लेकिन जापान के लोग बाहर का खाना पसंद नहीं करते हैं, उनका पूरा डाइट प्लान घर के बने खाने के इर्द गिर्द होता है। जापानी लोगों की डाइट में सूशी, समुद्री मछलियों और साबुत अनाज सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कई रिसर्च में चाय को नुकसानदायक बताया गया है लेकिन जापानी लोग तनाव को कम करने के लिए चाय पीते हैं।
जापान में माचा चाय का दवाई के रूप में सेवन किया जाता है। यह चाय और दूसरे डाइट प्लान तनाव और अवसाद से जूझ रहे लोगों के लिए किसी रामबाण उपाय से कम नहीं हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी में बताए गए टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। किसी भी प्रकार की बीमारी या उसके लक्षण नजर आने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications