How to Prevent Hair Fall: बदलते मौसम में बालों को झड़ने से ऐसे रोकें, अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन
How To Prevent Hair Fall: मौसम बदलते ही कई लोग हेयर फॉल की समस्या से परेशान हो जाते हैं। खासकर गर्मी से बारिश, बारिश से सर्दी और सर्दी से गर्मी के संक्रमण काल में बाल झड़ना एक आम समस्या है।
सर्दियों में अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन
बालों के झड़ने का कारण सिर्फ मौसम नहीं बल्कि हमारी स्किन और हेयर स्कैल्प का बदलते तापमान व नमी के साथ एडजस्ट ना कर पाना भी है। अगर इस समय सही हेयर केयर रूटीन अपनाया जाए तो हेयर फॉल को काफी हद तक रोका जा सकता है।

स्कैल्प की नियमित रूप से करें देखभाल
मौसम बदलना प्राकृतिक है लेकिन हेयर फॉल को भी प्राकृतिक मानकर नजरअंदाज करना सही नहीं है। बस थोड़ी सावधानी, सही हेयर केयर रूटीन, पौष्टिक आहार और स्कैल्प की नियमित देखभाल बालों को सीजनल हेयर फॉल से बचा सकती है। यदि हेयर फॉल ज्यादा बढ़ जाए या लंबे समय तक बना रहे तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है।
बदलते मौसम में बालों को झड़ने से ऐसे रोकें
1. सीजन के हिसाब से बदलें हेयर केयर रूटीन
-हर मौसम की अपनी एक खास जरूरत होती है। सर्दियों में बाल और स्कैल्प जल्दी ड्राई हो जाते हैं, इसलिए मॉइश्चराइजिंग शैंपू और हाइड्रेटिंग ऑयल्स जरूरी हैं।
-गर्मियों में पसीना और धूल से स्कैल्प में बिल्डअप बढ़ता है इसलिए डीप क्लीनिंग शैंपू और हल्का सीरम बेहतर रहता है। बारिश के मौसम में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है इसलिए एंटी-डैंड्रफ और एंटी-फंगल केयर पर ध्यान दें। मौसम के अनुसार प्रोडक्ट चुनने से बाल और स्कैल्प स्वस्थ रहते हैं।
2. तेल की मालिश से मिलती है मजबूती
मौसमी बदलाव के दौरान ऑयलिंग बहुत जरूरी हो जाती है। नारियल तेल स्कैल्प को पोषण देता है। ऑलिव ऑयल बालों को स्मूद करता है। वहीं रोजमेरी ऑयल हेयर ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। हफ्ते में 2 बार हल्के गुनगुने तेल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हेयर फॉल कम होता है।
3. सही डाइट से आएगा फर्क
बालों को मजबूत बनाने के लिए पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। बदलते मौसम में शरीर की पोषण की जरूरत भी बदल जाती है। अपनी डाइट में प्रोटीन (दाल,अंडा, पनीर), ओमेगा-3 (अखरोट, फ्लैक्स सीड्स), विटामिन ए, सी, ई (हरी सब्जियां, गाजर, नींबू), आयरन (बीट, पालक)। सही खान-पान से बाल जड़ से मजबूत होते हैं और झड़ना कम होता है।
4. हेयर वॉश की सही तकनीक अपनाएं
बहुत ज्यादा या बहुत कम बाल धोने से हेयर फॉल बढ़ सकता है। गर्मियों में हफ्ते में 2 से 3 बार बाल धोना सही है। सर्दियों या बारिश के मौसम में 1 से 2 बार वॉश काफी है। हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी से बाल कमजोर हो जाते हैं। इसके अलावा शैंपू को सीधे स्कैल्प पर डालने की बजाय पानी में घोलकर लगाएं ताकि स्कैल्प पर असर कम पड़े।
5. स्टाइलिंग टूल्स का कम इस्तेमाल करें
हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर का ज्यादा इस्तेमाल बालों को ड्राई और डैमेज कर देता है। मौसमी बदलाव में बाल पहले से ही कमजोर होते हैं। ऐसे में अतिरिक्त हीट उन्हें और नुकसान पहुंचाती है। हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करें। बालों को नैचुरली सूखने दें।
6. हेयर मास्क से दें एक्स्ट्रा केयर
मौसम बदलने पर हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क जरूर लगाएं। आप घर पर कुछ खास हेयर मास्क बना सकते हैं।
1. दही + एलोवेरा जेल
2. मेथीदाना पेस्ट + नारियल तेल
3. अंडा + ऑलिव ऑयल
ये मास्क बालों को पोषण देते हैं और टूटने से बचाते हैं।
7. तनाव कम करें और नींद पूरी लें
सीजनल चेंज के दौरान मानसिक तनाव बढ़ने पर भी हेयर फॉल होता है। दिन में 7 से 8 घंटे की नींद लें। योग और मेडिटेशन करें। जब शरीर रिलैक्स रहता है तो बाल भी स्वस्थ रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications