Holi 2024: अनार-चुकंदर जैसी खाने की चीजों से बनाएं होली के ऑर्गेनिक रंग, लगाने के बाद स्किन करेगी ग्लो

Holi 2024 Organic Colors: होली का त्योहार खुशियों से भरा होता है। हर कोई इस त्‍योहार को लेकर काफी उत्‍सुक नजर आता है। इस बार देशभर मेंआगामी 25 मार्च 2024 को होली मनाई जाएगी। इस खास दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर और स्वादिष्ट पकवान खाकर खुशी मनाते हैं।

बाजार में मिलने वाले मिलावटी रंग
अगर होली के रंगो की बाते करें तो बाजार में मिलने वाले रंग मिलावटी होते हैं। इन रंगों में क्रोमियम, मरकरी, लेड ऑक्‍साइड, कॉपर, सल्‍फेट, सीसा और एल्‍यूमिनियम ब्रोमाइड जैसे केमिकल्स मौजूद होते हैं। ये नकली रंग आपकी स्किन से लेकर आंखों और बालों तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सिर्फ इतान ही नहीं ये सेहत को भी प्रभावित कर सकते हैं।

haldi

स्किन और बालों को कलर से होता है नुकसान
स्किन में खुजली, दाने, चकत्‍ते के साथ स्किन एलर्जी तक का खतरा हो सकता है। इसके अलावा गलती से भी ये रंग अगर आंख, मुंह या कान में चले जाएं, तो लेने के देने पड़ सकते हैं। लेकिन अगर आप बिना किसी चिंता के होली खेलना चाहते हैं तो इस बार घर में रखी कई चीजों से ऑर्गेनिक रंग बना सकते हैं। ये ऑर्गेनिक रंग आपको नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे और आप होली का आनंद भी ले सकेंगे।

घर बैठे ऐसे में होली के ऑर्गेनिक रंग

हल्दी से बनाएं पीला रंग
पीला रंग बनाने के लिए किचन में रखी हल्‍दी का इस्तेमाल करें। पीला रंग बनाने के लिए आपको ऑर्गेनिक हल्दी लेनी होगी। ऑर्गेनिक हल्दी को पीसकर पाउडर बना लें। अब आपको दो चम्‍मच हल्‍दी पाउडर लेना है और इसे परफेक्‍ट पीला शेड देने के लिए हल्‍दी पाउडर में एक चम्‍मच बेसन भी मिला लें। होली का पीला रंग बनकर तैयार है।

अनार से बनेगा लाल रंग
अनार की मदद से लाल रंग बनाया जा सकता है। आपको बस अनार के छिलकों को पानी में उबालना है। इसके बाद पानी का इस्‍तेमाल आप लाल रंग के रूप में कर सकते हैं।

हिना से बना लें हरा रंग
आप हिना पाउडर से हरा रंग आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए हिना पाउडर लें। इसमें थोड़ा सा बेसन और गुलाब जल मिलाएं। आपका होली का हरा रंग बनकर तैयार हो जाएगा।

होली में बनाएं मैजेंटा कलर
जब होली का मैजेंटा रंग बनाने की बात आती है, तो चुकंदर से अच्‍छा ऑप्‍शन कुछ और नहीं हो सकता। ये रंग बनाने के लिए आप एक चुकंदर को पानी में भिगोकर उबाल लें और रातभर इसी में रखा छोड़ दें। अगले दिन आप मैजेंटा के गीले रंग की तरह इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

इस चीज से बनाएं पर्पल रंग
पर्पल रंग पर्पल पत्‍तागोभी या फिर काली गाजर से बनाया जा सकता है। आपको गाजर या पत्‍तागोभी को मिक्‍सर में पीस लेना है। बैंगनी रंग का सही शेड पाने के लिए इसमें एक कप कॉर्न फ्लार मिला सकते हैं। होली के लिए पर्पल रंग तैयार हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+