Heart Attack Symptoms: युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा? ये हैं उसके सबसे बड़े कारण
आज के दौर में दिल के दौरे जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में यंग लोग आ रहे हैं। ऐसे में इससे बचाव के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा।
Heart Attack Preventions: पहले के दौर में हार्ट अटैक जैसी बीमारी बड़े-बुजुर्ग लोगों को होती थी। लेकिन अब धीरे-धीरे 30 से 40 साल की उम्र के लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। पिछले कुछ सालों में ऐसे कई मामले आए जिसमें युवाओं को दिल का दौरा पड़ने का खतरा पाया गया। इस वजह से तमाम युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि आखिर क्यों ये खतरा बढ़ता जा रहा है।
1. डायबिटीज- दिल का दौरा पड़ने की प्रमुख वजह डायबिटीज होती है। जिन भी लोगों को डायबिटीज है उन्हें 4 गुना ज्यादा दिल का दौरा पड़ने की संभावना है। क्योंकि इससे आपका ब्लड प्रेशर ई कोलेस्ट्रॉल जैसे अन्य बीमारी होने की भी संभावना होती है।

2. अधिक मोटापा- अगर आप मोटे हैं तो ये आम बात हैं। लेकिन अगर आपका वेट अधिक ज्यादा है तो इसका मतलब है कि आप कोई भी काम करते तो जल्दी थक जाते हैं। इससे आप काम करते वक्त अपने शरीर पर ज्यादा दबाव डालते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि शरीर पर ज्यादा दबाव ना डालें और गैप में काम करें। इसके अलावा आप कोशिश करें कि हेल्दी डाइट लें जिससे मोटापा कम हो।
3. जरूरत से ज्यादा स्मोकिंग करना- जिन लोगों को ज्यादा स्मोक करने की आदत है वह सतर्क हो जाएं। क्योंकि ज्यादा स्मोकिंग हार्ट अटैक को बढ़ावा देता है। एक दिन में एक पैक धूम्रपान करने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा दोगुना हो सकता है।
4. जिम- अक्सर हमने सुना है कि जिम करते वक्त लोगों को हार्ट अटैक आता है और उनकी जान चली जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, उन्हें एक्सरसाइज करने की सही रूटीन नहीं पता होता। इस कारण वह अधिक से अधिक सेट लगाते हैं और अपने शरीर पर दबाव बनाते हैं। इसके अलावा आपको जिम ट्रेनर कई सारे प्रोटीन लेने की सलाह देते हैं जो कि हर किसी के शरीर पर सूट नहीं करते। इसमें कई ऐसे टॉक्सीन होते हैं जो आपके दिल के घातक साबित हो सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications