Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर पत्नी को दें ये खास गिफ्ट्स, प्रेम और विश्वास होगा मजबूत
Hartalika Teej 2025: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज विवाहित और अविवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास त्योहार माना जाता है।
महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं
इस बार हरतालिका तीज का पर्व आगामी 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र व दांपत्य सुख की कामना करती हैं।

दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास को मजबूत बनाया है ये पर्व
जहां महिलाएं इस दिन सजधजकर व्रत करती हैं, वहीं पति के लिए यह मौका पत्नी को खुश करने और उनके प्रति अपने प्यार को जताने का भी होता है। हरतालिका तीज सिर्फ व्रत और पूजा का त्योहार नहीं है, बल्कि यह दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास को मजबूत करने का भी अवसर है।
हरतालिका तीज पर पत्नियों को दें ये गिफ्ट्स
इस खास मौके पर पत्नी को को कुछ ऐसा गिफ्ट करें जो न सिर्फ उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगा, बल्कि रिश्ते की गहराई को और भी बढ़ा देगा। अगर आप सोच रहे हैं कि इस तीज पर पत्नी को ऐसा कौन-सा गिफ्ट दें, तो आइए आपको कुछ खास आइडियाज बताते हैं।
हरतालिका तीज पर पत्नी को दे सकते हैं ये 8 गिफ्ट्स
1. ज्वैलरी
किसी भी महिला के लिए गहनों से बढ़कर तोहफा शायद ही कुछ और हो सकता है। इस तीज पर आप अपनी पत्नी को सोने या चांदी की ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं। चाहे वह मंगलसूत्र हो, कंगन, झुमके या एक सिंपल पेंडेंट, ये सब आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाने का एहसास दिलाएंगे। ज्वैलरी एक ऐसा गिफ्ट है जिसे पत्नी लंबे समय तक संजोकर रख सकती हैं और हर बार पहनने पर आपके प्यार को याद करेंगी।
2. ट्रेडिशनल आउटफिट
हरतालिका तीज पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप अपनी पत्नी के लिए खूबसूरत साड़ी, लहंगा या डिजाइनर सूट गिफ्ट कर सकते हैं। उनकी पसंद और पसंदीदा रंग को ध्यान में रखते हुए दिया गया आउटफिट उन्हें और भी ज्यादा खुशी देगा। ये गिफ्ट न सिर्फ त्योहार की रौनक बढ़ाएगा बल्कि पत्नी को आपके लगाव का एहसास भी कराएगा।
3. मेकअप और स्किनकेयर किट
त्योहारों पर महिलाएं सजना-संवरना पसंद करती हैं। अगर आपकी पत्नी को मेकअप और स्किनकेयर का शौक है तो आप उन्हें किसी ब्रांडेड मेकअप किट या स्किनकेयर हेम्पर गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें लिपस्टिक, काजल, फेस क्रीम और परफ्यूम जैसे प्रोडक्ट शामिल हों तो ये पैक उन्हें और भी खास लगेगा।
4. परफ्यूम
परफ्यूम एक क्लासिक गिफ्ट है, जिसे हर महिला पसंद करती है। आप उनकी पर्सनैलिटी के अनुसार एक बेहतरीन खुशबू वाला परफ्यूम चुन सकते हैं। जब भी वह उस परफ्यूम का इस्तेमाल करेंगी, आपके बीच के रिश्ते की खूबसूरत महक और भी गहरी हो जाएगी।
5. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स
आजकल पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स का चलन काफी बढ़ गया है। आप चाहें तो अपनी पत्नी के लिए नाम या फोटो वाला पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी बॉक्स, मग, कुशन या फोटो फ्रेम बनवा सकते हैं। इसमें आप दोनों की खास तस्वीरें या प्यारे मैसेज शामिल करें, जो उन्हें हमेशा आपके साथ बिताए खूबसूरत पलों की याद दिलाएंगे।
6. रोमांटिक डिनर डेट
कभी-कभी गिफ्ट सिर्फ कोई चीज़ नहीं होती, बल्कि एक खास अनुभव भी हो सकता है। हरतालिका तीज के मौके पर आप अपनी पत्नी को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में रोमांटिक डिनर डेट पर ले जा सकते हैं। मोमबत्ती की रोशनी और मधुर संगीत के बीच साथ बिताया गया वक्त आपके रिश्ते की डोर को और भी मजबूत बना देगा।
7. हैंडमेड गिफ्ट
अगर आप अपनी भावनाओं को और भी अनोखे अंदाज में जताना चाहते हैं, तो अपनी पत्नी के लिए कुछ खुद बनाकर गिफ्ट करें। चाहे वह एक छोटा-सा कार्ड हो, कोई पेंटिंग या फिर आपके हाथों से लिखा गया लव लेटर, ये उन्हें किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा खास लगेगा।
8. हेल्थ और वेलनेस गिफ्ट्स
पत्नी की सेहत और फिटनेस का ख्याल रखते हुए आप उन्हें फिटनेस बैंड, योगा मैट या स्पा वाउचर भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये गिफ्ट उनके प्रति आपकी केयरिंग नेचर को दर्शाएगा और उन्हें आपकी सोच और लगाव पर गर्व होगा।












Click it and Unblock the Notifications