Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज में क्यों महिलाएं पहनती हैं हरा रंग? जानें इसका महत्व
Green Colour in Teej: साड़ी एक ऐसा अटायर है, जिसका फैशन एवरग्रीन है। आपको मार्केट या फिर ऑनलाइन एक से बढ़कर एक साड़ी के डिजाइन मिल जाएंगे। सावन के महीने में हरियाली तीज भी आने वाला है। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि इस हरियाली तीज पर आप क्या पहन सकते हैं।
अकसर महिलाएं हरियाली तीज के मौके पर सिर्फ हरे रंग की ही साड़ी पहनती हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि हरियाली तीज के मौके पर हरे रंग की साड़ी पहनना शुभ माना जाता है। इसके अलावा तीज पर हरे रंग को तवज्जो देने के पीछे की वजहें क्या हैं, चलिये आपको बताते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरा रंग बुध का रंग होता है। ऐसे में तीज के मौके पर हरे रंग के कपड़े पहनने से बुध शक्तिशाली होता है, जिससे संतान की कामना पूरी होती है।
- अगर तीज के मौके पर महिलाएं हरे रंग की चूडियां पहनती हैं तो इससे पति की उम्र लंबी होती है।
- हरे रंग को हेल्थ से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर तीज के मौके पर आप हरे रंग के वस्त्र या फिर चूड़ियां पहनते हैं तो आपकी सेहत काफी अच्छी रहती है।
- आयुर्वेद को हरे रंग में कई बीमारियों के उपचार के लिए भी लाभकारी माना गया है।
- हरा रंग ऐसा होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। ऐसे में हरा रंग तीज के मौके पर देखने से आंखों को एक अलग ही सुकून मिलता है।
- हरे रंग को माता पार्वती का रंग भी माना जाता है। सावन का समय शिव भगवान का होता है। और ऐसे में शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए भी इस रंग को काफी महत्व दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications