कड़ाकड़ाती ठंड में घंटों तक सेकते हैं आग, शरीर के लिए है खतरनाक, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

Side Effects of Fire: कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए लोग अक्सर अपने घरों के आगे लकड़ी जला लेते हैं और घंटों तक आग सेकते रहते हैं। ऐसे में जो लोग ज्यादा देर ठंड बर्दाश नहीं कर पाते उन्हें पूरा दिन आग सेकनी की आदत लग जाती है या फिर वह अपने घरों में हीटर लगा लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक आग सेकने से आप ठंड से तो जरूर बच जाएंगे लेकिन आपके शरीर को कई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे

1.ज्यादा आग सेकने से आपकी स्किन पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। आपके चेहरे की स्किन ड्राई हो सकती है। इससे चेहरे की त्वचा का फटना और जलन होना जैसी परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए कोशिश करें कि आग में बैठने से पहले आप स्किन पर लोशन या क्रीम लगा लें। इससे आपकी स्क्रीन खराब नहीं होगी।

fire in winters

2. आग जलाते समय लकड़ियों से निकलने वाला धुआं आपकी त्वचा ही नहीं बल्कि शरीर अन्य हिस्सों के लिए भी नुकसानदायक है। क्योंकि अगर वह वही धुआं सांस लेते समय अंदर खीचेंगे तो इससे सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इतना ही नहीं आपके लंग्स पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

3. अगर आप ज्यादा देर तक आग सेकते हैं तो इससे आपको ब्लड की कमी हो सकती है। क्योंकि जो धुआं आप अंदर ले रहे हैं वह हमारे ब्लड में मिक्स हो रहा है और उसे सुखा रहा होता है। जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। बहुत ज्यादा देर तक आग सेकने से शरीर में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि आग सेकते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें। अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+