Gas Oven: इन तरीकों से चुटकियों में चमकाएं गैस ओवन, मिनटों में लगेगा नए जैसा

Gas Oven Cleaning Tips: घर की रसोई एक खुशहाल परिवार के लिए पॉजिटिविटी लाती है। रसोई में तरह तरह के व्यंजन बनते हैं तो परिवार को खुश रखने में मदद करते हैं। खासतौर पर मां के हाथ का खाना हर बच्चे के लिए अमृत समान होता है। घर की इस अन्नपूर्णा के हाथों का बना खाना खाकर सब अपनी भूख को शांत करते हैं।

आपको बता दें कि कुकिंग के दौरान बर्तन ही नहीं बल्कि गैस ओवन भी गंदा हो जाता है। अगर इसे सही तरीके से साफ न किया जाए, तो फ्लेम पर भी असर पड़ सकता है। ऐसा नहीं है कि इसे रोज साफ नहीं किया जाता है लेकिन फिर भी गैस के बर्नर के जाम हो जाने के काफी चांस रहते हैं।

gas oven

गैस ओवन पर गिरी सूखी या फिर दरदरी सामग्री को तो आराम से साफ किया जा सकता है, लेकिन जब कोई तरल पदार्थ उस पर गिर जाता है तो वो जलकर जम जाता है। ये इतना कठोर हो जाता है कि इसे साधारण तरीके से साफ किया ही नहीं जा सकता है। ऐसे में गैस ओवन को क्लीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन हम जो तरीके बताने जा रहे हैं, वो इस मुश्किल काम को आसान कर सकते हैं।

फ्रूट सॉल्ट से गैस ओवन को करें साफ

-एक कटोरी में गर्म पानी लें।
-अब इसमें 1 पैकेट फ्रूट सॉल्ट मिक्स करें।
-इसके बाद इस मिश्रण में नींबू का रस और लिक्विड वाला डिश वॉश मिलाएं।
-इस पानी से गैस ओवन को साफ करें।
-ब्रश से रगड़ें और सादे पानी से धो लें।

नींबू की मदद से गैस ओवन करें साफ

-रात में गर्म पानी में गैस के बर्नर को भिगोकर रखें।
-सुबह नींबू में सादा नमक लगाकर बर्नर पर धीरे-धीरे रगड़ें।
-5-7 मिनट के बाद आप देखेंगे की ये थोड़ा-थोड़ा साफ होने लगा है।
-इस प्रोसेस को 15-20 मिनट जारी रखें। इसके साफ होने के बाद सादे पानी से बर्नर धो लें और गैस ओवन भी वॉश कर लें।

विनेगर से करें साफ

-सबसे पहले आधा कप पानी और आधा कप ही विनेगर लें। इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें।
-अब इस मिश्रण से गैस ओवन को साफ करें।
-ब्रश से रगड़ें और पानी से धो लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+