Holi 2024: होली पर खाएं ढेरों मिठाईयां और ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, जानें ये खास बातें

Stay Healthy on Holi: त्योहारी सीजन आते ही खाने-पीने की कई तरह की चीजें भी बाजार में आने लगती हैं। घर पर भी कई तरह के पकवान बनते हैं। होली की बात करें तो ये एक ऐसा त्योहार है, जिसमें गुजिया का खास महत्व है। और भी कई तरह की मिठाईयां और पकोड़े लोग होली में खाते हैं। मालपुआ, जलेबी, रसमलाई और ठंडाई तो होली की जान है। मगर होली के त्योहार में खान-पान के साथ खुद की सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है।

होली के इस त्योहार में खान-पान को लेकर किसी तरह की मनाही नहीं है। जाहिर तौर पर घर पर पकवान बनते हैं और इन्हें खाने से भला खुद को कोई कैसे रोके। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिससे आप बिना अपने मन को मारे होली के दिन पकवानों और मिठाईयों का मजा ले सकते हैं।

Holi lifestyle

ऐसे खा सकते हैं मिठाई
कोशिश करिये कि अगर मिठाई खाने का मन हो तो नेचुरल खाएं। शुगर की जगह आप मैपल सिरप, शहद, खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं मैदे की जगह आटे का इस्तेमाल अच्छा रहेगा। ये चीजें न तो सिर्फ हेल्दी रहेंगी बल्कि आपको होली के इस मौके पर कुछ खाने के बाद पछतावा भी नहीं होगा।

हेल्दी फैट्स खाना है जरूरी
ज्यादा तला हुआ खाने की बजाय आप पके हुए पकवान खा सकते हैं। इसमें आप हेल्दी फैट्स को शामिल कर सकते हैं। आप भाप से पकी हुई चीजें भी खा सकते हैं। जैसा कि ढोकला इसके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इससे न सिर्फ आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी बल्कि आप अच्छी तरह होली के त्योहार को मना सकते हैं।

मिठाइयों की जगह आप ड्राई फ्रूट्स की ओर बढ़ सकते हैं। काजू, पिस्ता, किशमिश और अखरोट से या तो कुछ बना सकते हैं या फिर इससे कुछ बना सकते हैं। ये सब चीजें न सिर्फ आपको हेल्दी रखेंगी बल्कि आपको एक नेचुरल मिठास भी देंगी।

कितना खा रहे हैं... जरूरी है जानना
क्या खा रहे हैं... ये समझने से कहीं ज्यादा कितना खा रहे हैं ये जरूरी है। खाने का चयन करने के साथ साथ आपको ये भी समझना चाहिए कि आप उसे कितनी क्वांटिटी में खा रहे हैं। अगर आपका मन मिठाई ही खाने का है तो आप इसे कम पोर्शन में भी खा सकते हैं। पूरी मिठाई ना खाकर आधी खाकर अपनी क्रेविंग को खत्म कर सकते हैं।

चाहे होली का त्योहार हो या फिर कोई भी ओकेजन। आपको अपनी सेहत के साथ किसी भी लिहाज में कंप्रोमाइज नहीं करना चाहिए। सेहत है तो सब कुछ है। आप होली के बाद अपनी सेहत को अच्छा रखने के लिए कुछ फिजिकल एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। जैसे कि बाहर जाकर खो-खो खेलना या फिर इंडोर गेम्स भी ट्राई कर सकते हैं। कसरत भी कर सकते हैं और वॉकिंग तो अच्छा है ही।

इससे न आपकी कैलोरीज बर्न होंगी बल्कि आपका मूड भी अच्छा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+