Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Diwali Snacks: कौन सा दिवाली स्नैक्स ट्रेंड में है? इस बार फूड को देंगे ट्रेडिशनल या मॉडर्न टच?

Diwali Snacks: दिवाली सिर्फ रोशनी और सजावट का त्योहार नहीं, बल्कि स्वाद और खुशबू का भी उत्सव है। हर घर में इस दिन रसोई से उठती मिठास भरी खुशबू, घी में तले पकवानों की महक और चाय के साथ परोसे जाने वाले स्नैक्स इस त्योहार को और खास बना देते हैं।

दिवाली के व्यंजनों का रंग-रूप बदल गया है
हालांकि बदलते वक्त के साथ दिवाली के व्यंजनों का रंग-रूप भी बदल गया है। जहां पहले घरों में पारंपरिक पकवानों की धूम होती थी, वहीं अब मॉडर्न और हेल्दी स्नैक्स की ओर लोगों का रुझान बढ़ गया है।

Diwali Snacks

पारंपरिक पकवान त्योहार की जड़ों को याद दिलाते हैं

-दिवाली के स्नैक्स अब सिर्फ खाने की चीज नहीं रहे, बल्कि यो हमारे कल्चर, सेहत और क्रिएटिविटी का संगम बन चुके हैं। जहां एक ओर पारंपरिक पकवान हमारे त्योहार की जड़ों को याद दिलाते हैं, वहीं मॉडर्न स्नैक्स हमें समय के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

-आइए जानते हैं कि दिवाली 2025 पर कौन से स्नैक्स ट्रेंड में हैं और कैसे आज के लोग ट्रेडिशनल और मॉडर्न फ्लेवर के बीच परफेक्ट बैलेंस बना रहे हैं।

ट्रेडिशनल दिवाली स्नैक्स

-दिवाली का जिक्र हो और घर की रसोई में नमकीन, मठरी, गुजिया, चकली, सेव, शक्करपारे या लड्डू की खुशबू न आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है?

-इन पारंपरिक स्नैक्स का अपना एक अलग ही आकर्षण है। हर बाइट में त्योहार की आत्मा बसती है। पुराने ज़ृमाने में घर की महिलाएं हफ्तों पहले से ही इन स्नैक्स की तैयारी में जुट जाती थीं।

-गुजिया को त्योहार की शान माना जाता है। खोया, नारियल और सूखे मेवों से भरी ये मिठाई हर घर की पहचान होती है। नमकीन मठरी और मसाला सेव चाय के साथ परोसे जाने वाले सबसे लोकप्रिय आइटम्स में से एक हैं।

-वहीं लड्डू (खासकर बेसन और सूजी वाले) अब भी त्योहार की मिठास का प्रतीक बने हुए हैं। इन स्नैक्स का स्वाद सिर्फ जुबान पर नहीं बल्कि बचपन की यादों में भी बसता है।

दिवाली के स्नैक्स में मॉडर्न ट्विस्ट

आज की पीढ़ी स्वाद के साथ-साथ हेल्थ और प्रेजेंटेशन पर भी उतना ही ध्यान देती है। इसलिए दिवाली 2025 पर लोगों के स्नैक्स प्लेटर्स में पारंपरिक व्यंजनों का मॉडर्न ट्विस्ट देखने को मिल रहा है।

कुछ लोकप्रिय ट्रेंड्स हैं-

1.बेक्ड गुजिया: डीप फ्राई के बजाय अब बेक्ड वर्जन का क्रेज बढ़ गया है। कम घी, ज्यादा हेल्थ।

2. मल्टीग्रेन चकली और ओट्स मठरी: हेल्थ-कॉन्शियस लोगों के लिए परफेक्ट स्नैक्स।

3. एयर-फ्राइड नमकीन और फॉक्सनट्स (मखाना): तले हुए स्नैक्स का हल्का और क्रंची विकल्प।

4. फ्यूजन मिठाइयां: पिस्ता रोज लड्डू, चॉकलेट गुजिया और पनीर गुलाबजामुन जैसे एक्सपेरिमेंटल डेजर्ट्स इस साल सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं।

-इंस्टाग्राम और पिनटेरेस्ट की बदौलत अब हर कोई अपने स्नैक्स को फोटो-रेडी बनाना चाहता है। यही कारण है कि रंग, शेप और प्लेटिंग में भी काफी इनोवेशन देखने को मिल रहा है।

पारंपरिक और मॉडर्न का फ्यूजन

-दिलचस्प बात ये है कि अब लोगों को दोनों दुनियाओं का मजा चाहिए। न सिर्फ पुरानी परंपराओं का स्वाद, बल्कि नई सोच का तड़का भी लोगों को पसंद आ रहा है।

-ऐसे में लोग इस बार बेक्ड मठरी विद हर्ब्स, गुजिया विद डार्क चॉकलेट फिलिंग या क्विनोआ सेव मिक्स जैसे स्नैक्स खाना संद कर रहे हैं जो त्योहार को और स्पेशल बना रहे हैं।

-कई लोग अब घर पर ही मॉडर्न किचन गैजेट्स (एयर फ्रायर, ओवन, ग्रिलर) की मदद से पुराने व्यंजनों को नया रूप दे रहे हैं ताकि त्योहार का स्वाद तो बरकरार रहे, लेकिन कैलोरीज थोड़ा कम हों।

दिवाली स्नैक्स में अब इको-फ्रेंडली और लोकल टच

दिवाली 2025 में एक और नया रुझान देखने को मिल रहा है,सस्टेनेबल कुकिंग और लोकल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल। लोग अब बाजार से पैकेट स्नैक्स खरीदने के बजाय घर पर ही ऑर्गेनिक सामग्री से पकवान बना रहे हैं। इससे स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी निभाई जाती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+