एक दिन में कितना पी सकते हैं नारियल पानी? बीपी मरीजों के लिए है बेहद खतरनाक, जानें इसके फायदे और नुकसान

Coconut Water In Monsoon: चिलचिलाती गर्मी में प्यास ज्यादा लगना आम बात है। ऐसे में हम ठंडा पानी, जूस या फिर नारियल पानी अधिक मात्रा में पीते हैं। खासतौर नारियल पानी गर्मी के मौसम में काफी फायदेमंद होता है। इससे आपकी स्किन को भी फायदा मिलता है। लेकिन अगर आप इसे अधिक मात्रा में पी रहे हैं तो संभलने की आवश्यकता है।

नारियल पानी के फायदे
सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि नारियल पानी के कैसे फायदे हो सकते हैं। बता दें कि, इसमें ढेर सारे मिनिरल्स और विटामिन पाए जाते हैं जो कि आपके शरीर और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में एक्सपर्ट्स भी ज्यादा नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं।

Coconut Water

नारियल पानी पीने के नुकसान
मानसून में अगर आप नारियल पानी पीते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियां जल्दी नहीं घेरती हैं। वहीं दूसरी तरफ इसे ज्यादा पीने से शरीर में कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं जैसे कि पेट खराब होना या फिर पीते समय ध्यान रखें कि पानी बिल्कुल भी पुराना ना हो।

हो सकता है पेट खराब
अगर आप मानसून में ज्यादा नारियल पानी पीएंगे तो आपका पेट खराब हो सकता है। शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी होगा तो इससे पेट में सूजन हो सकती है। दूसरा ज्यादा नारियल पानी पीने की वजह से शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ा सकती है जिससे आपका ब्लड प्रेशर का लेवल कम हो सकता है। जो कि दिल के मरीजों के लिए हानिकारक है।

एक दिन में कितनी पीएं नारियल पानी?
ऐसे में कई लोग ये भी जानना चाहेंगे कि आखिर एक दिन में कितना नारियल पानी पीना सेहत के लिए सही है। हालांकि इसका कोई समय या फिर मात्रा तय नहीं है लेकिन एक दिन में एक ग्लास नारियल पानी पी सकते हैं। जो लोग हर रोज पानी नारियल पानी पीते हैं वह ध्यान रखें कि एक दिन में ज्यादा मात्रा में ना पीएं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+