Banarasi Saree History: लाखों की कीमत और महीनों की मेहनत से तैयार होती है यह साड़ी, जानें हर धागे की खासियत
Banarasi Saree History: भारत की सांस्कृतिक धरोहर में बनारसी साड़ियों का अपना स्थान है। सदियों से बनारस (वाराणसी) की पहचान रही यह साड़ी आज भी अपनी बारीकी, शिल्पकला और पारंपरिक आकर्षण के कारण लोकप्रिय है। बंगाल और बिहार में तो शादी में बनारसी साड़ी पहनने का प्रचलन रहा है। इन साड़ियों की कीमत भी हजारों से शुरू होकर लाखों तक में होती है। बॉलीवुड स्टार्स हों या नीता अंबानी जैसी सेलिब्रिटी इन सबके वार्डरोब में बनारसी साड़ियों का खास स्थान होता है।
बनारसी साड़ियों की खासियत इनकी बुनावट और खास पैटर्न होता है। इसके अलावा, इन्हें बनाने के लिए कारीगर दिन रात मेहनत करते हैं और कई बार तो इनमें चांदी और सोने का वर्क भी इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि नायाब बनारसी साड़ियां लाखों रुपये में भी बिकती हैं।

Banarasi Saree की बनावट होती है बेहद खास
⦁ बनारसी साड़ियों की सबसे बड़ी विशेषता इनकी हैंडलूम बुनाई होती है। इस साड़ी को तैयार करने की प्रक्रिया बेहद जटिल होती है। इसमें महीनों का समय और असंख्य करघों पर कारीगरों की दिन-रात की मेहनत लगती है। कई बार एक साड़ी को पूरा करने में 6 महीने से लेकर एक साल तक का समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें: Nepal Fashion: ज़ेन-जी के प्रदर्शन से सुलग रहे नेपाल में फैशन ट्रेंड भी जोरदार, Gen Z का है जुदा अंदाज
⦁ दूसरी खासियत है इनका जरी का काम। शुद्ध सोने और चांदी की जरी के धागों से बुनाई की जाने वाली बनारसी साड़ी को किसी शाही परिधान से कम नहीं माना जाता। यही वजह है कि इसकी कीमत लाखों तक पहुंच जाती है। इसके साथ ही, मुगलकालीन डिज़ाइन, जैसे बेल-बूटे, जाल और फूल-पत्तियों की नक्काशी, इसे और भी आकर्षक बनाती है।
⦁ इसके अलावा, हर बनारसी साड़ी यूनिक होती है। हाथ से बनने की वजह से इसमें मशीन जैसी एकरूपता नहीं होती, बल्कि हर साड़ी में अलग पहचान और अलग आकर्षण देखने को मिलता है।
⦁ लाखों रुपये की कीमत सिर्फ कपड़े की नहीं, बल्कि इसमें झलकती परंपरा, धरोहर और कारीगरी की है। यही कारण है कि बनारसी साड़ी सिर्फ परिधान नहीं, बल्कि विरासत मानी जाती है।
यह भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत पर पांव में बनाएं आलता के ये डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा दिल खोलकर तारीफ
⦁ तीसरी अहम बात है सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व। बनारसी साड़ी शादी-ब्याह और खास मौकों पर पहनने के लिए सबसे पहली पसंद होती है। दुल्हन का श्रृंगार बनारसी साड़ी के बिना अधूरा माना जाता है। यही वजह है कि इनकी डिमांड कभी कम नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications