Nepal Fashion: ज़ेन-जी के प्रदर्शन से सुलग रहे नेपाल में फैशन ट्रेंड भी जोरदार, Gen Z का है जुदा अंदाज
Nepal Fashion: नेपाल इस वक्त अपने हिंसक प्रदर्शन की वजह से चर्चा में है। सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं का गुस्सा हिंसक रूप ले चुका है। इस देश का फैशन इंडस्ट्री भी पिछले कुछ समय में तेजी से बदला है। खासकर Millennials (1981-1996 के बीच जन्मे) और Gen Z (1997 के बाद जन्मे) के बीच फैशन और ड्रेसिंग में काफी फर्क नजर आता है। फैशन सेंस दो पीढ़ियों के बीच के विचार और जीवन मूल्य के अंतर को बताती है।
नेपाल के ज़ेन-जी की इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। सरकार के सोशल मीडिया बैन फैसले के खिलाफ स्कूल-कॉलेज के युवा सड़कों पर उतर गए और जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई सरकारी दफ्तरों और पूर्व पीएम के आवास को आग के हवाले कर दिया है। नेपाल के युवाओं के फैशन सेंस की भी काफी चर्चा हो रही है।

Nepal Fashion: मिलेनियल्स का फैशन दृष्टिकोण
नेपाल के मिलेनियल्स का फैशन सेंस भी आम तौर पर प्रैक्टिकल और क्लासिक ही है। वे लंबे समय तक टिकने वाले कपड़े, ब्रांडेड जूते और औपचारिक स्टाइल को ज़्यादा महत्व देते हैं। उनके वार्डरोब में जींस-टीशर्ट के साथ-साथ फॉर्मल शर्ट और जैकेट्स की भी अच्छी-खासी जगह होती है। इनकी सोच यह रहती है कि कपड़े सिर्फ फैशनेबल ही नहीं बल्कि आरामदायक और टिकाऊ भी होने चाहिए।
यह भी पढ़ें: Giorgio Armani Death Reason: फैशन जगत के दिग्गज जियोर्जियो अरमानी ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें मौत का कारण?
Gen Z का फैशन है एकदम फंकी
नेपाल के Gen Z के फैशन सेंस की बात करें, तो इनका स्टाइल एक्सपेरिमेंटल और बोल्ड है। सोशल मीडिया और ग्लोबल ट्रेंड से प्रभावित होकर फंकी लुक, अलग-अलग रंगों में बाल कलर कराने और रंगीन शूज वगैरह इनकी पहचान है। ओवरसाइज़ कपड़े, स्ट्रीट फैशन, जेंडर-न्यूट्रल आउटफिट्स, और विंटेज लुक इस पीढ़ी में काफ़ी पॉपुलर हैं। यह पीढ़ी फैशन को अपनी पहचान और आत्म-अभिव्यक्ति का माध्यम मानती है। इनके लिए फैशन स्टाइल और कंफर्ट के साथ जिंदगी जीने के अपनी सोच को दिखाने का तरीका भी है।
Nepal में फैशन के मामले में लोकल और ग्लोबल दोनों का टच
दिलचस्प बात यह है कि Millennials और Gen Z दोनों ही अब सस्टेनेबल फैशन और लोकल डिज़ाइनरों को बढ़ावा देने लगे हैं। नेपाल के पारंपरिक वस्त्र जैसे धाका टोपी और गुन्यू चोली को आधुनिक डिज़ाइन में ढालकर पहनने का चलन बढ़ा है। नेपाल का फैशन ट्रेंड अब सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रहा। Millennials के लिए कंफर्ट के साथ क्लासिक लुक प्राथमिकता है, तो Gen Z खुलकर बोल्ड प्रयोग करने से भी नहीं हिचकिचाते हैं।
यह भी पढ़ें: Fingerprint Bra: पार्टनर के फिंगरप्रिंट से खुलेगा ये 'स्मार्ट ब्रा', फैशन और टेक्नोलॉजी का ऐसा अनोखा बंधन












Click it and Unblock the Notifications