LK Advani Birthday: 'देश पहले, पार्टी बाद में, खुद आखिर में', आडवाणी के जन्मदिन पर पढ़ें उनकी कही ये 10 बातें
LK Advani Birthday: 'देश पहले, पार्टी बाद में, खुद आखिर में', आडवाणी के जन्मदिन पर पढ़ें उनकी कही ये 10 बातें
नई दिल्ली, 08 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और भारत के उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी आज अपना 94वां जन्मदिन मना रहे हैं। लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 08 नवंबर 1927 को कराची (पाकिस्तान) में हुए था। लाल कृष्ण आडवाणी ने 1998-2004 तक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्य किया है। लाल कृष्ण आडवाणी ने साल 2002 से 2004 तक भारत के उप प्रधान मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के सह-संस्थापकों में से भी एक हैं।
Recommended Video

एलके आडवाणी ने कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है, उसके बाद में वह हैदराबाद के डीजी नेशनल कॉलेज में पढ़ने आए। भारत पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त आडवाणी अपने परिवार के साथ भारत आए और बॉम्बे यूनिवर्सिटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ से ग्रेजुएशन किया। आडवाणी ने अपना राजनीतिक जीवन 1942 में एक स्वयंसेवक के रूप में शुरू किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का हिस्सा बन गए।
लाल कृष्ण आडवाणी के 94वें जन्मदिन पर उनकी कही ये 10 बातें आपको भी पढ़नी चाहिए।
1. 'देश पहले, पार्टी आगे, स्वयं आखिर में।'
2. "भारत को अपने मूल रूप से हिंदू व्यक्तित्व के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए।"
3. ''भाजपा अगर एक इमारत है तो आरएसएस आधारशिला है।''
4. "विभाजन ब्रिटिश अपराध था। लेकिन आपातकाल हमारा है।"
5. . "मुझे हमारी राजनीति में ऐसा कुछ नहीं दिखता है जो मुझे नेतृत्व के किसी भी उत्कृष्ट पहलू का आश्वासन देता हो। लोकतंत्र और लोकतंत्र से संबंधित अन्य सभी पहलुओं के प्रति प्रतिबद्धता की कमी है।''
6. "पार्टी को सीमाएं नहीं लांघनी चाहिए।''
7. "कार सेवकों के लिए गोलियां, कश्मीरी आतंकवादियों के लिए बिरयानी"
8. ''भारतीय लोकतंत्र का सार विविधता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए सम्मान है।"
9. "कुछ विधायकों के व्यक्तिगत मतभेद हो सकते हैं। लेकिन सभी मतभेदों को पार्टी के ढांचे के भीतर सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटा जाना चाहिए।"
10. ''मुझे सार्वजनिक रूप से बोलने में शर्म आती है और हमेशा सार्वजनिक भाषण देने से बचना चाहता हूं।''












Click it and Unblock the Notifications