बंता ने दिखाई जरूरत से ज्यादा होशियारी
बंता की होशियारी
एक बार एक हवाई जहाज़ की कम्पनी अपने जहाज़ पर पेंट करवाने का ठेका देने के लिए अखबार में इश्तिहार निकालती है, जिसे देख कर संता, बंता और पप्पू नीलामी में बोली लगाने के लिए जाते हैं और वहां पहुँच कर अपनी अपनी बोली लगाते हैं;
संता: मैं इस जहाज़ को पेंट करने के लिए 5 लाख रूपए लूँगा!
मैनेजर: नहीं नहीं यह तो बहुत महंगा है!
इसके बाद पप्पू अपनी बोली लगाता है;
पप्पू: मैं इस जहाज़ को पेंट करने के 4 लाख रूपए लूँगा!
मैनेजर: नहीं यह भी बहुत महंगा है!
संता और पप्पू की बोली सुन कर बंता कुछ देर सोचता और अपनी बोली लगता है;
बंता: मैं ये जहाज़ 500 रूपए में पेंट कर दूंगा!
बंता की बात सुन कर मैनेजर हैरानी से बंता से पूछता है;
मैनेजर: बंता जी आपको नहीं लगता की ये कीमत कुछ ज्यादा ही कम है और आपको इस सौदे में नुकसान उठाना पड़ सकता है!
बंता: ओये नुकसान कैसा, ये दोनों तो बेवकूफ है मैं तो हवाई जहाज़ को तब पेंट करूँगा जब वह आसमान में चला जाएगा और छोटा हो जाएगा तब मैं सीढ़ी लगाकर उस पर रंग कर दूंगा!
संता की हुई पिटाई
एक बच्चा दौड़ा-दौड़ा पुलिस स्टेशन गया और बोला, "इंस्पेक्टर साहब, जल्दी चलिए, एक चोर एक घंटे से मेरे पिताजी को पीट रहा है!"
बच्चे की बात सुन इंस्पेक्टर बड़ा हैरान हुआ और कड़क आवाज़ में बोला," जब चोर तुम्हारे पिता को एक घंटे से पीट रहा था तो क्या तुम इतनी देर से खड़े तमाशा देख रहे थे?"
बच्चा घबराते हुए जवाब देता है, " नहीं अंकल इससे पहले पिताजी चोर को पीट रहे थे!"
शादी शुदा लोगों का रहन-सहन
संता- डार्लिंग, अभी-अभी मेरा एक दोस्त खाने पर हमारे घर आने वाला है!
जीतो- तुम्हारा दिमाग खराब है? पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा है, किचन में सामान भी नहीं है, मैं बहुत थकी हुई हूं और तुम्हारा दोस्त अभी आ रहा है, क्या सोचेगा वह?
संता- तभी तो मैंने उसे बुलाया है! दरअसल वह जल्दी ही शादी करने जा रहा है और शादी से पहले देखना चाहता है कि शादीशुदा लोग कैसे रहते हैं!












Click it and Unblock the Notifications