संता और बूढ़ी महिला हॉल में
संता और बूढ़ी महिला हॉल में
एक बूढ़ी औरत फिल्म देख रही थी, फिल्म देखते वक़्त वो हर दस मिनट बाद कोल्ड ड्रिंक की कैन में मुंह लगाती और फिर कैन वापस रख देती!
उसे ऐसा करता देख पास बैठा संता परेशान हो गया तो उसने वह कैन उठाया और खाली कर दिया और उस बुढिया से बोला;
संता: ऐसे पी जाती है कोल्ड ड्रिंक आंटी जी!
संता की बात सुन बुढिया बोली;
बुढिया: बेटा मैं तो उसमे अपना पान थूक रही थी!
बच्चे की गलती
एक बार एक शिक्षिका ने बच्चों को अच्छी आदतों के बारे में बताते हुए बच्चों से एक सवाल पूछा;
शिक्षिका: अगर गलती से तुम्हारा पैर एक वृद्ध महिला पर पड़ गया तो क्या करोगे?
बच्चा: जी मैं माफ़ी मांगूंगा!
शिक्षिका: बहुत अच्छा, अगर वह खुश होकर तुम्हें चाकलेट दे तो फिर तुम क्या करोगे?
बच्चा: जी दूसरे पैर पर चढ़ जाऊंगा ताकि एक और चाकलेट मिले!
पति के शराब पीने पर तलाक
एक बार एक जज ने महिला से पूछा, "आप अपने पति से तलाक क्यों लेना चाहती है?"
सवाल सुन महिला ने जवाब दिया, "जज साहब यह मेरा पति रात को दो बजे घर आया, इसने बुरी तरह शराब पी रखी थी तो मैंने इसके जूते उतारे, कपड़े बदलवाए, खाना खिलाया, सुलाने लगी तो यह मुझसे बोला, "तुम मुझे इतना प्यार करती हो रंजना?"
यह सुन जज ने कहा, "लेकिन यह तो तलाक की कोई वजह नही हुई!"
जज की बात सुन महिला जवाब देती है, "बिल्कुल है जज साहब क्योंकि मेरा नाम रंजना नही, निर्मला है!"
संता और उसकी पत्नी
एक बार संता की पत्नी उसकी कार और घर के सारे पैसे लेकर उसके दोस्त बंता के साथ भाग जाती है, जिसके बाद संता मानसिक अवसाद से पीड़ित हो चिकित्सक के पास जाता है, जो कि उसे मनोचिकित्सक के पास भेज देता है!
मनोचिकित्सक के पास जा कर संता उसे अपनी सारी परेशानी बताने के बाद कहता है की, "वह अब जीना नहीं चाहता क्योंकि जीवन अब उसे व्यर्थ लगता है!"
यह सुन मनोचिकित्सक ने कहा, "इतनी जल्दी हिम्मत मत हारो और पूर्ण रूप से अपने काम में डूब जाओ, क्योंकि अब तुम्हारा कर्म ही तुम्हारी पूजा है!"
आगे मनोचिकित्सक संता से पूछता है, "वैसे तुम काम क्या करते हो?"
संता ने जवाब दिया, "जी मैं गटर साफ़ करता हूँ!"












Click it and Unblock the Notifications