जब संता ने पेप्सी में मिलाया जहर और फिर...
संता पेप्सी लेकर सामने रख के उदास बैठा था।
बंता वहां आया और आते ही संता की पेप्सी पी गया और पूछा, यार तू उदास क्यों है?
संता बोला, यार आज का दिन ही बुरा है।
सुबह -सुबह बीवी से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस लेट पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
और अब जब जिंदगी से तंग आकर मैंने आत्महत्या करने के लिए पेप्सी में जहर मिलाया तो वो भी तू पी गया अब बता मैं उदास ना होऊं तो क्या करूँ?
जब सास ने पूछा ति बहू तुम क्या करोगी?
एक बार जीतो की सास ने उससे पूछा, बहु फ़र्ज़ करो अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस पलंग पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: सासू माँ मैं वहां से उठ कर सोफे पर बैठ जाऊँगी।
सास: अगर मैं भी सोफे पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: जी मैं फर्श पर चटाई बिछा कर उस पर बैठ जाऊँगी।
सास: अगर मैं भी चटाई पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: जी मैं ज़मीन पर बैठ जाउंगी।
सास: अगर मैं भी ज़मीन पर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: जी मैं ज़मीन में गड्ढा खोद कर उसमे बैठ जाऊँगी।
सास: अगर मैं भी गड्ढे में बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?
जीतो: जी मैं ऊपर से मिटटी डाल दूंगी।












Click it and Unblock the Notifications