रोबोट ने मारा थप्पड़
रोबोट ने मारा थप्पड़
एक दिन दीपक के पापा एक रोबोट ले कर आये। वह रोबोट झूठ पकड़ सकता था और झूठ बोलने वाले को गाल पर खींच कर चांटा मार देता था।
आज दीपक स्कूल से घर देर से आया था। पापा ने पूछा "घर लौटने में देर क्यो हो गई?"
"आज हमारी एक्स्ट्रा क्लासेस थी" दीपक ने जवाब दिया। रोबोट अचानक अपनी जगह से उछला और जमकर दीपक के गाल पर चांटा मार दिया।
पापा हंसकर बोले, "ये रोबोट हर झूठ को पकड़ सकता है और झूठ बोलने वाले को चांटा भी मारता है। अब सच क्या है यह बताओ...कहां गए थे?"
"मैं फिल्म देखने गया था" राजू बोला। "कौन सी फिल्म?" पापा ने कड़ककर पूछा...।
"हनुमान" चटाक...अभी दीपक की बात पूरी भी नहीं हुई थी कि उसके गाल पर रोबोट ने एक जोर का चांटा फिर मारा।
"कौन सी फिल्म?" पापा ने फिर पूछा।
"कातिल जवानी" दीपक बोला।
पापा ग़ुस्से में बोले "शर्म आनी चाहिए तुम्हे। जब में तुम्हारे जितना था तब ऐसी हरकत नहीं किया करता था।"
चटाक...रोबोट ने एक चांटा मारा...इस बार पापा के गाल पर।
यह सुनते ही मम्मी किचन में से आते हुए बोली "आख़िर तुम्हारा बेटा है ना...झूठ तो बोलेगा ही"
अब मम्मी की बारी थी...चटाक....।
हनीमून में कपल
लवर्स शादी के बाद हनीमून पर गए।
दूल्हे ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज़ में दुल्हन से कहा - "May I kiss you... Darling ?"
दुल्हन शर्माते हुए बोली - "हमने तो कभी गैरों को भी मना नहीं किया... आप तो फिर भी अपने हो जी !!!"
एक सरकारी दफ्तर
एक सरकरी दफ्तर के बोर्ड पर लिखा हुआ था...
कृपया यहां पर शोर न करें।
किसी व्यक्ति ने इसी के नीचे लिख दिया...
वरना हम जाग जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications