पप्पू के घर के सामने बम मिलने पर क्या हुआ
पप्पू के घर के सामने मिला बम
एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा;
मैडम: तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों?
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए, यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा;
मैडम: अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे तो तुम क्या करोगे?
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला;
पप्पू: मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!
समझदार बच्चे
आज कल के बच्चे भी बड़े सयाने (समझदार) होते हैं!
मैडम: एक दफा का ज़िक्र था अकबर बादशाह अपने बिस्तर पर लेटा था कि...
(एक लड़का उनके बीच में आ जाता है)
बच्चा: मिस, राहुल मेरे लंच बॉक्स को खोल रहा है!
मैडम: राहुल, मैं थप्पड़ मार दूंगी, बैठ जाओ!
मैडम: अच्छा बच्चों मैं कहा थी?
बच्चे: अकबर के बिस्तर पर!
संता की पत्नी का दांत दर्द
एक बार संता और बंता बगीचे में बैठे बातें कर रहे थे कि तभी अचानक संता ने बंता से पूछा;
संता: तुम्हारी बीवी के दांतों का दर्द ठीक हुआ कि नहीं?
बंता: हां, डॉक्टर को दिखाते ही ठीक हो गया!
संता(हैरानी से): अच्छा, लगता है डॉक्टर बड़ा ही काबिल है जिस को एक बार दिखाने से ही सारा दर्द ठीक हो गया!
बंता: अरे काबिल वगैरह कुछ नहीं, बस उसने इतना कह दिया कि यह बुढ़ापे की निशानी है, बस फिर क्या था वो दिन है और आज का दिन, मेरी पत्नी ने दर्द की शिकायत ही नहीं की!












Click it and Unblock the Notifications