JOKES: पति ने पत्नी से पूछा- क्या तुम जानती हों दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

एक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया...
दादा- क्या हुआ बेटा, तुम बहुत जल्दी घर आ गए।
लड़का- हां दादा, मैंने एक मच्छर को मारा तो टीचर ने भगा दिया।
दादा- क्या? तुम सच बोल रहे हो, एक मच्छर मारने के लिए स्कूल से भगा दिया।
लड़का- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा हुआ था।
पति- क्या तुम जानती हों दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
पत्नी- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं...,
जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है।
एक बुढ़िया को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली - 400 खुले हैं?
भिखारी - हां हैं मां जी
बुढ़िया - तो उससे कुछ लेकर खा लेना.
बीवी: अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे?
पति : मैं तो पागल हो जाऊंगा।
बीवी: मतलब दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति : पागल कुछ भी कर सकता है।
युवक : ऑर्डर काहे नही पहुंचा बे ?
कंपनी वाला : देखिए सर, पहले तो आप नम्रता से बात कीजिए
युवक: हां तो कराओ
कंपनी वाला : मेरा मतलब है शांति से बात कीजिए
युवक : हां तो दुन्नों से बात करवाओ,,हम डरते हैं का बे...
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications