JOKES: टीचर ने पूछा -कविता और निबंध में क्या अंतर है?
JOKES
1
अध्यापक ने सभी बच्चों से क्रिकेट मैच पर निबंध लिखने को कहा
सभी छात्र अपनी-अपनी कापी लेकर निबंध लिखने में जुट गए
लेकिन पप्पू चुपचाप बैठा था..
अध्यापक ने उसकी कापी देखी और देखते ही वो बेहोश हो गए
दरअसल निबंध की जगह सिर्फ एक लाइन लिखी थी- 'बारिश की वजह से मैच स्थगित कर दिया गया है

पति- शादी के समय सात फेरे लेते वक्त
तुमने वचन दिया था और स्वीकार किया था कि
मेरी इज्जत करोगी, मेरी सब बात मानोगी।
पत्नी- तो क्या इतने लोगों के सामने तुमसे बहस करती।
3-
टीचर ने पूछा -कविता और निबंध में क्या अंतर है?
स्टूडेंट- प्रेमिका के मुंह से निकला एक शब्द भी कविता होता है
वहीं पत्नी का एक ही शब्द निबंध के समान होता है
टीचर की आंख में आंसू आ गए, गला भर आया
उन्होंने उस लड़के को क्लास का माॉनिटर बना दिया है
4-
पति- ये कैसी दाल बनाई है ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है
तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो, कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं
पत्नी- (बेलन दिखाते हुए) पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ, कब से देख रही हूं
पानी में भिगोकर रोटी खा रहे हो
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications