JOKES: सोनू गधा लेकर पहुंचा स्कूल, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट
JOKES:
1-
पति अपनी पत्नी से- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी- ठीक है, कुछ देर बाद
पति- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी- नहीं अभी नहीं
पति- क्यों?
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नही आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं।
पति बेहोश

2-
संता जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था
आलू ले लो आलू ले लो...
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
संता- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी।
3-
सोनू स्कूल में गधा लेकर आया...
टीचर - यह क्यों लेकर आए हो?
सोनू - मैम, आप ही तो कहती हो कि
मैंने बड़े से बड़े गधों को इंसान बनाया है...
तो मैंने सोचा कि इसका भी भला हो जाए...!!!
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications