JOKES: राजू ने बताया- सतयुग और कलयुग के श्राप में क्या अतंर है?
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

1- बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो।
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे।
लड़की- पढ़ती तो मैं थी...तू तो रोज मुर्गा ही बनता था हो गई न चौड़े में बेइज्जती।
2- पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी..
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया।
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो।
3- संता अपनी स्कूल की लड़की को बोला- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो...
लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं.
संता- पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो चुकी है।
4- राजू- सतयुग और कलयुग के श्राप में क्या अतंर है?
पप्पू-सतयुग में गुस्सा होने पर श्राप दे देते थे
और
कलयुग में गुस्सा होने पर ब्लॉग कर देते हैं
डिजिटल श्राप।
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications