JOKES: बहू ने इस अंदाज में तोड़ा सास का 'भरोसा', पढ़ें मजेदार जोक्स
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

1- टीचर - एक टोकरी में 10 आम थे, 3 सड़ गए तो कितने आम बचे?
टीटू- 10
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?
टीटू - सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
2- पति- परसों मेरी बीवी कुंए में गिर गई, बहुत चोट लगी, बहुत चिल्ला रही थी।
डॉक्टर- अब तबीयत कैसी है?
पति- अब ठीक है, कल से कुंए से आवाज नहीं आई।
डॉक्टर तबसे सदमे में है।
3- सास- मुझे पूरा भरोसा है... तुम किचन संभाल लोगी...
बहू किचन में गई और
कुछ टूटने की जोरदार आवाज आई....
सास- क्या तोड़ दिया?
बहू- आपका भरोसा
4- टीचर- बीरबल कौन था?
पप्पू- पता नहीं सर...
टीचर- पढ़ाई पर ध्यान दो तो पता चले....
पप्पू- सर..... प्रमोद, विक्की, गौरव कौन हैं?
टीचर- मुझे क्या पता?
पप्पू- बेटी पर ध्यान दो तो पता चले...
5- चिंटू- मम्मी...मुझे स्कूल से निकाल दिया गया है...
मम्मी- क्यों?
चिंटू- मैंने तो बस एक मच्छर मारा था.
मम्मी- इतनी सी बात पर कोई नहीं निकालता है।
चिंटू- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा था।
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications