JOKES: पप्पू काफी देर से अपने मैरिज सर्टिफिकेट को घूर कर देख रहा था, तभी...
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

आज टीचर स्टूडेंट से लेकर पति- पत्नी तक पर बने इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते- हंसते लोटपोट होने वाले हैं। आइए मजेदार जोक्स पढ़ते हैं और जमकर हंसते हैं।
1- बेटा (पप्पू ) - पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं?
पिता जी- वो कैसे बेटा?
बेटा- क्योंकि मैं फेल हो गया हूं, आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेगी।
2- पिंटू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया,
लड़की का पिता : मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुजारे
पिंटू : बस अंकल इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं!
3- टीचर: टीटू तुम कॉलेज क्यों आते हो?
राजू: सर जी, विद्या के लिए...
टीचर: तो क्लास में सो क्यों रहे हो?
राजू: सर, आज विद्या नहीं आई ना इसलिए!
4- बॉस: शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं,
संता: ठीक है, अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना।
बॉस बेहोश!
5- पप्पू काफी देर से अपने मैरिज सर्टिफिकेट को घूर कर देख रहा था!
उसकी पत्नी सोनी बोली- इतनी देर से इसे क्यों घूर रहे हो..?
पप्पू - इसकी एक्सपायरी डेट ढूंढ रहा हूं
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications