JOKES: पप्पू ने बताया किस मौसम में लगती है मिर्च? पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

1- संता लड़की से- मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है।
लड़की- बोलो बाबा, शर्मा क्यों रहे हो?
संता- मेरे साथ चाय पे चलोगी?
लड़की- अरे नहीं बाबा चाय गर्म होती है, मेरे हाथ पैर जल गए तो...
2- पति- मैं शिमला जा रहा हूं ।
पत्नी- मैं भी आती हूं मुझे शॉल लेनी है ।
पति- मैं दुबई जा रहा हूं ।
पत्नी- में भी आती हूं मुझे गहने लेने हैं।
पति तंग होकर- मैं मरने जा रहा हूं, चलेगी?
पत्नी- आराम से जाना... तुम्हारे सिवा मेरा है ही कौन
3- पत्नी - तुम गाड़ी में पेट्रोल भरवाते समय मुझे बाहर क्यों उतार देते हो...
पेट्रोल पंप के अंदर क्यों नही लेकर जाते?
पति- क्योंकि पेट्रोल पंप के अंदर आग लगाने वाली और विस्फोटक चीजें ले जाने की सख्त मनाही है।
4- पप्पू- यार ये मिर्ची किस मौसम में लगती है...?
.
.
.
गप्पू- इसका कोई मौसम नहीं, जब सच बोलो तब लगती है...!
5- टीचर- बच्चों, एक एसा वाक्य बनाओ जिसमें 'कबूतर' आए
पप्पू तपाक से हाथ उठाकर बोला-
रात की पी हुई दारु 'कब-उतर' जाती है, पता ही नहीं चलता
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications