JOKES: बंटू ने बताया- शराब से ज्यादा नुकसान पानी ने किया, जानें कैसे?
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

⏩ चीकू- अरे ये लोग बार-बार बॉल को लात क्यों मार रहे हैं?
मीकू- अरे वे सभी गोल कर रहे हैं ।
चीकू- बॉल तो पहले से गोल है,और कितना गोल करेंगे।
⏩संता: बंता जल्दी से तैयार हो जा।
बंता: क्यों ?
संता: अरे आज लड़की वाले मुझे देखने आ रहे हैं।
बंता: अबे तुझे किसने कहा?
संता: अरे वो पड़ोस में अंकल हैं न! मैंने उनकी लड़की को छेड़ दिया था, तो वो बोले देख लेंगे तुझे।
⏩दो शराबी दोस्त आपस में बात कर रहे थे
बंटू: शराब से ज्यादा नुकसान तो पानी ने पहुंचाया है।
चिंटू: नहीं भाई, आप गलत कह रहे हैं, पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
बंटू: क्यों भाई साहब, क्या पिछले साल आई बाढ़ से हजारों लोग नहीं मरे थे?
⏩पप्पू- पांच रुपये का नोट फट गया है
राजू- तो क्या समस्या है चिपका लो
पप्पू- टेप भी 5 रुपये की है और फेवीक्विक भी 5 रुपये की क्या करूं ?
पप्पू की बात सुनकर राजू जोर- जोर से हंसने लगा।
⏩पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मार दिया...
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की...?
पत्नी- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications