दो पेग लगाने के बाद ही खुलती है
दो पेग लगाने के बाद ही खुलती है
एक बार एक शराबी अपनी आखें दान करने गया।
काउंटर क्लर्क शराबी सेः कुछ कहना चाहते हो ?
शराबीः हां जिसे भी ये आखें लगाओ उसे बता देना की ये दो पेग लगाने के बाद ही खुलती है।
'मन्नत ' मांगने को कहा है, 'जन्नत' नहीं
भगवानः बेटे मन्नत मांग
आदमीः कृपया आप मुझे फिर से अनमैरिड कर दें।
भगवानः बेटा 'मन्नत ' मांगने को कहा है, 'जन्नत' नहीं।
20 बार भोजन करना भी तो कोई सरल काम नहीं
डॉक्टर मरीज सेः तुम दिन में कितनी सिगरेट पिते हो?
मरीजः जी 20
डॉक्टरः देखो अगर मुझसे इलाज करना हो तो तुम्हे सिगरेट से परहेज करना होगा, एक काम करो , एक नियम बना लो, सिर्फ भोजन के बाद ही एक सिगरेट पियोगे।
मरीज ने डॉक्टर की बात मानकर इलाज शुरू किया।
कुछ ही महीने बाद मरीज का स्वास्थ एकदम सुधर गया।
डॉक्टरः देखा मेरे बताये गए परहेज से तुम्हारा स्वास्थ कितना सुधर गया।
मरीजः लेकिन डॉक्टर साहब दिन में 20 बार भोजन करना भी तो कोई सरल काम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications