जन्नत हमारी बेगम का नाम है

पठान ने अपने मोहल्ले में रहने वाले एक आदमी को खूब पीटा।

बात पंचायत तक पहुंच गई।

पंचायत में पठान से पूछा गया कि तुमने इस आदमी को क्यों मारा ?

पठान - ये आदमी पूरे मोहल्ले में कहता रहता है अच्छे काम करो तुम्‍हें जन्‍नत मिलेगी।

सरपंच- तो ठीक ही तो कहता है ये

अब पिटने की बारी सरपंच की थी।

अब सरपंच को क्योंं मारा ?

पठान ने बताया - ओये "जन्नत" हमारी बेगम का नाम है।

{promotion-urls}

फीस माफ करवा दें सर

फीस माफ करवा दें सर

सेवा में,

श्रीमान प्राचार्य महोदय,
शासकीय उप मा विद्यालय
..................................

विषय- फीस माफ करवा दें सर

महोदयजी,
उपरोक्त विषय में आप से निवेदन है कि कल मैं घर से फ़ीस के लिए 500 ₹ ले कर निकला था, मगर रास्ते में मेरी गर्लफ्रेंड मिल गई तो उसे डोमिनोस रेस्टोरेंट ले जाना पड़ा वहाँ वो 500₹ खर्चा हो गए।

वहीं मैंने देखा आप भी पूजा मैडम को अपने हाथ से पिज्जा खिला रहे थे जिसका वीडियो साथ संलग्न कर रहा हूंं।
अत: आप से निवेदन है की इस माह की मेरी फीस भ्‍ारने का कष्ट करेंं।

आपका आज्ञाकारी छात्र

ले भाई, तू स्टार्ट कर ले, हॉर्न मैं बजाता हूंं

ले भाई, तू स्टार्ट कर ले, हॉर्न मैं बजाता हूंं

सुबह रास्ते में मेरी गाड़ी बंद हो गयी।

पीछे वाला पों पों, पों पों

मैं गाड़ी से उतरा, पीछे वाले को चाबी दी

ले भाई, तू स्टार्ट कर ले, हॉर्न मैं बजाता हूंं।

तुम भी तो

तुम भी तो "कौन बनेगा करोड़पति" देखते हो

बीवी घर पे टीवी देख रही थी।

पति- क्या देख रही हो ?

बीवी- कुकिंग शो

पति- दिन भर कुकिंग शो देखती हो
खाना बनाना तो आया नहीं फिर भी

बीवी- तुम भी तो "कौन बनेगा करोड़पति" देखते हो
मैंने कुछ कहा 😠😏
पति शांत।

ये कुर्बानी हम देंगे क्योंकि हम टीचर हैं

ये कुर्बानी हम देंगे क्योंकि हम टीचर हैं

10 डॉक्टर 5 इंजीनियर और 1 टीचर हैलीकॉप्टर की रस्सी से लटके हुए थे

पायलट- वज़न ज़्यादा है 1 आदमी को रस्सी छोड़नी पड़ेगी।

टीचर- ये कुर्बानी हम देंगे क्योंकि हम टीचर हैंं, तो बजाओ तालियां

सभी डॉक्टर और इंजीनियर तालियां बजाने लगे, वज़न खुद ही कम हो गया चाहे डॉक्टर बनो या इंजीनियर गुरू आखिर गुरू होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+