JOKES: राजन ने नहाकर पत्नी से मांगा तौलिया, हो गया गजब...
JOKES: राजन ने नहाकर पत्नी से मांगा तौलिया, हो गया गजब...
राजन नहाने के लिए बाथरूम में घुसा...
नहाने के बाद राजन ने आवाज लगाई- जरा, तौलिया देना...
पत्नी चिल्लाते हुए- क्या है ये... हमेशा बिना तौलिया लिए नहाने जाते हो, अब मैं खाना बनाऊं या तौलिया दूं...
बनियान भी धोकर नल पर ही टांग देते हो, वो भी मैं ही उठाऊं, नहाने के बाद वाइपर भी नहीं चलाते...
बाहर निकलोगे तो घर में गीले पैरों के निशान बना दोगे, एक बार मेड इससे फिसल गई थी, फिर तीन दिन तक नहीं आई..
राजन- भाग्यवान, नहाया ही तो हूं, ऐसे भी क्या बड़ी गलती कर दी...

एक मरीज को देखने के बाद डॉक्टर ने उसे रोजाना 10 किलोमीटर चलने को कहा...
सालभर बाद मरीज ने डॉक्टर को फोन किया।
मरीज- डॉक्टर साब, रोज 10 किलोमीटर चलकर नेपाल पहुंच गया हूं, यहीं रुक जाऊ या थाइलैंड निकल जाऊं?












Click it and Unblock the Notifications