जब थानेदार ने की सिपाही से पूछताछ
थानेदार: तुम चार थे। फिर भी एक चोर को नहीं पकड़ सके?
सिपाही: चोर तो भाग गये लेकिन सर। मैं उसकी उंगलियों के निशान ले आया हूं।
थानेदार: बताओ, कहां हैं वे निशान ?
सिपाही: सर, मेरे गाल पर ।

.................................................................
मोहन एक बड़ी कम्पनी में इंटरव्यू देने गया।
बॉस: मुबारक हो, आपको सिलेक्ट कर लिया गया है। आपकी सैलरी पहले साल के लिए 6 लाख होगी और अगले साल बढ़ाकर 10 लाख कर दी जाएगी।
मोहन बैग उठा कर जाने लगा।
बॉस: क्या हुआ, कहां जा रहे हैं आप?
मोहन: मैं अगले साल ही आऊंगा।
.................................................................
गर्लफ्रेंड की शादी का कार्ड पप्पू को मिला।
पप्पू ने कहा: गर्लफ्रेंड थी तो क्या हुआ, जाऊंगा तो मैं जरूर प्यार अपनी जगह,
बटर चिकन अपनी जगह।
.................................................................
एक लड़का भागते हुए लड़की के पास आया और बोला: मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं,
लड़की: तो हमारी दुश्मनी कब थी भैया।
..................................................................
कुंवारे थे तब कमाई में से आप कुछ पैसे मां, बाप, भाई, बहन या अपने मित्रों को देते थे ।
पर शादी हो जाने के बाद सारे पैसे घरवाली को देने पड़ते है ।
बस इसी का नाम
GST- घरवाली का सर्विस टेक्स












Click it and Unblock the Notifications