JOKES: CA पति ने पत्नी को समझाई मंहगाई दर, सुनकर वाइफ सदमे में हैं
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

1-गोलू- अगर तुम्हें ठंड लगती है तो क्या करते हो?
पप्पू- मैं आग के पास जाकर बैठ जाता हूं।
गोलू- अगर फिर भी ठंड लगती है तो क्या करते हो?
पप्पू- तो फिर मैं आग बुझा देता हूं रजाई ओढ़कर बैठ जाता हूं।
2-जीजा- क्या सालीजी जानती हो दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
साली- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं...जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है।
साली का बात सुनकर जीजा हैरान रह गया।
3-पत्नी ने पति को तमाचा मार दिया...
पति तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की..?
पत्नी बोली - तुम कोई गलती करो,
उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
4-पप्पू काफी देर से अपने मैरिज सर्टिफिकेट को
घूर कर देख रहा था.!
उसकी पत्नी सोनी बोली- इतनी देर से इसे क्यों घूर रहे हो?
पप्पू - इसकी एक्सपायरी डेट ढूंढ रहा हूं
5-एक सीए की पत्नी ने उससे पूछा: क्यों जी ये महंगाई दर क्या होती है?
सीए: पहले तुम्हारी आयु 21 वर्ष, कमर 28 और वजन 45 किलो था।
अब तुम्हारी उम्र 35 वर्ष है, कमर 38 है और वजन 75 किलो है।
अब तुम्हारे पास सब कुछ पहले से ज्यादा है लेकिन फिर भी वैल्यू कम है।
यह महंगाई दर है।
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications